LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 13 June: सीएम वी. डी. सतीशन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Today Live Breaking News and Updates 13 June: सीएम वी. डी. सतीशन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Today Live Breaking News and Updates 13 June: सीएम वी. डी. सतीशन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Today Live Breaking News and Updates 13 June

Modified Date: June 13, 2026 / 01:38 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:59 am IST

Today Live Breaking News and Updates 13 June केरल से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, पुलिस ने मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान अट्टिंगल निवासी सोनी थॉमस के रूप में हुई है।

Kerala CM Threat Case पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम छह बजकर 50 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तिरुवनंतपुरम सिटी जिला पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीपीसीसी) में फोन कर दावा किया कि वह मुख्यमंत्री और उनके परिवार की हत्या कर देगा। इस संबंध में एक प्राथमिकी में कहा गया है कि जब उससे इसका कारण पूछा गया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि उसे सतीशन पसंद नहीं हैं।

शराब के नशे में था आरोपी

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने शाम छह बजकर 53 मिनट पर दोबारा फोन किया और फिर धमकी (Kerala CM Threat Case) दी। प्राथमिकी के अनुसार, फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही आरोपी ने यह भी पूछा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं या नहीं। इसके तुरंत बाद कैंटोनमेंट पुलिस ने मामला दर्ज कर उस फोन नंबर का पता लगाना शुरू किया। शनिवार सुबह पुलिस ने अट्टिंगल से थॉमस को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जब ये फोन कर रहा था, तब वह शराब के नशे में था। अधिकारियों ने बताया कि उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।