UP Road Accident News Today: खून से लाल हुई सड़क, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार, लोगों की हालत देख फटी रह गई पुलिस की आंखें
UP Road Accident News Today: खून से लाल हुई सड़क, देखते ही देखते मच गई चीख पुकार, लोगों की हालत देख फटी रह गई पुलिस की आंखें
UP Road Accident News Today | Photo Credit: AI
- आजमगढ़-वाराणसी हाईवे हादसा
- अर्टिगा कार और ट्रेलर की टक्कर
- चार लोगों की मौत
आजमगढ़: UP Road Accident News Today उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक साथ चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
UP Road Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे पर बरडीहा चंदवक जौनपुर मोड़ के समीप हुई है। जहां अर्टिगा कार और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हाफिज अब्दुल रज्जाक (53 वर्ष), मोहम्मद कैश (53 वर्ष), सोहराब साइन (58 वर्ष) और अंशबाज खान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक डाल्टनगंज पलामू के निवासी हैं। दुर्घटना में घायल अजमल पुत्र लाल मोहम्मद डाल्टनगंज पलामू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kane Williamson and Virat Kohli: मैदान के साथी ‘केन विलियमसन’ के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली.. लिखा, “तुम्हें बल्लेबाजी करते देखना, तुम्हारे खिलाफ खेलना सबसे सुखद अनुभव”.. पढ़ें पूरा मैसेज
- Vande Bharat: ‘लाइमलाइट’ का खेल, करियर फेल! 370 की बिरयानी और शवों का मजाक, क्या ‘कूल’ बनने की कोशिश लोगों पर पड़ रही भारी
- Bhopal AIIMS Nurse FIR : इलाज या लापरवाही? 3 साल के बच्चे को नर्सों ने लगा दिया गलत इंजेक्शन, जाँच पूरी होने के बाद पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Facebook


