Shajapur Accident News: खेत में दर्दनाक हादसा, रोटावेटर ने छीन ली पांच बहनों के इकलौते भाई की जिंदगी, क्षत-विक्षत लाश देख कांप उठे लोग

Shajapur Accident News: जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी हिदायतपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

Shajapur Accident News: खेत में दर्दनाक हादसा, रोटावेटर ने छीन ली पांच बहनों के इकलौते भाई की जिंदगी, क्षत-विक्षत लाश देख कांप उठे लोग

Shajapur Accident News /Image: IBC24 File

Modified Date: June 13, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: June 13, 2026 1:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खेत में जुताई के दौरान 13 वर्षीय अनमोल रोटावेटर की चपेट में आ गया
  • हादसे में नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

शाजापुरShajapur Accident News: जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी हिदायतपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चौकी हिदायतपुर में खेत की जुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान 13 वर्षीय अनमोल ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था।

परिवार सदमे में

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर (Shajapur Accident News) चलते समय अचानक अनमोल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे नीचे गिर पड़ा और पीछे चल रहे चालू रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर के चपेट में आने से नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अनमोल की इस असामयिक और दर्दनाक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उसकी बहनों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

हादसे (Shajapur Accident News) की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अनमोल दम तोड़ चुका था। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में छीन लिया है। मामले में सलसलाई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.