CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘अब थूककर चाट रही है कांग्रेस’, जानें बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसा क्यों कहा
CG Vidhansabha Chunav 2023: 'अब थूककर चाट रही है कांग्रेस' जानें बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसा क्यों कहा
Rover-Ranger Jamboree | Photo Credit: IBC24 File
रायपुर। Brijmohan Agrawal statement छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह से ताकत झोक दी है। जहां एक ओर बीजेपी ने अपना पत्र जारी किया है, तो दूसरी ओर सीएम भूपेश ने भी आज दीवाली के दिन महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा किया है। सीएम भूपेश ने कहा कि सरकार बनने के बाद गृह लक्ष्मी योजना शुरु करेंगे और इसके तहत सभी महिलाओं साल में 15 हजार रुपए देंगे।
Brijmohan Agrawal statement सीएम भूपेश के इस घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा गरम हो गया है। इस कांग्रेस की गृह लक्ष्मी योजना पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की किसी भी घोषणा पर जनता भरोसा नहीं करेंगी। कांग्रेस अब थूककर चाट रही है। इसका विचार पहले क्यों नहीं किया। बीजेपी ने जब फॉर्म भरवाना शुरू की है तब घोषणा कर रहे है। कांग्रेस के शॉर्ट और लॉन्ग टर्म लोन तो माफ नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की राशि नहीं दी, गरीबों को घर नहीं दिया। जब 17 गारंटी दी थी उन्होंने तब यह गारंटी क्यों नहीं दी। बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। कांग्रेस को हार दिखाई दे रही है इसलिए वे घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। कांग्रेस केवल पन्ने भरने का काम कर रही है।

Facebook


