CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘अब थूककर चाट रही है कांग्रेस’, जानें बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसा क्यों कहा

CG Vidhansabha Chunav 2023: 'अब थूककर चाट रही है कांग्रेस' जानें बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसा क्यों कहा

CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘अब थूककर चाट रही है कांग्रेस’, जानें बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसा क्यों कहा

Rover-Ranger Jamboree | Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: November 12, 2023 / 09:22 pm IST
Published Date: November 12, 2023 2:32 pm IST

रायपुर। Brijmohan Agrawal statement छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह से ताकत झोक दी है। जहां एक ओर बीजेपी ने अपना पत्र जारी किया है, तो दूसरी ओर सीएम भूपेश ने भी आज दीवाली के दिन महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा किया है। सीएम भूपेश ने कहा कि सरकार बनने के बाद गृह लक्ष्मी योजना शुरु करेंगे और इसके तहत सभी महिलाओं साल में 15 हजार रुपए देंगे।

Read More: Diwali 2023: कमल के फूल के बिना अधूरी है मां लक्ष्मी की पूजा, बाजार में कमल के नाम पर मिल रहा हूबहू गोदूल का फूल 

Brijmohan Agrawal statement सीएम भूपेश के इस घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा गरम हो गया है। इस कांग्रेस की गृह लक्ष्मी योजना पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की किसी भी घोषणा पर जनता भरोसा नहीं करेंगी। कांग्रेस अब थूककर चाट रही है। इसका विचार पहले क्यों नहीं किया। बीजेपी ने जब फॉर्म भरवाना शुरू की है तब घोषणा कर रहे है। कांग्रेस के शॉर्ट और लॉन्ग टर्म लोन तो माफ नहीं किया।

Read More: MP Assembly Election 2023: लाड़ली बहनों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम शिवराज, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

उन्होंने आगे कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की राशि नहीं दी, गरीबों को घर नहीं दिया। जब 17 गारंटी दी थी उन्होंने तब यह गारंटी क्यों नहीं दी। बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। कांग्रेस को हार दिखाई दे रही है इसलिए वे घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। कांग्रेस केवल पन्ने भरने का काम कर रही है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।