CG/MP Crime News: जनगणना कर्मचारी और कोटवार के साथ मारपीट, इन दो शहरों में लोगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
CG/MP Crime News: राजधानी रायपुर और मध्य प्रदेश के श्योपुर में जनगणना करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है।
CG/MP Crime News/Image Source- IBC24 Archive
रायपुर/श्योपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक जैसी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। इन दोनों शहरों में जनगणना करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। पहला मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। यहां रायपुर के रामनगर इलाके में जनगणना कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है।
रामनगर इलाके में कर्मचारी से मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, बोरसी दुर्ग निवासी रामकृष्ण साहु नामक कर्मचारी जनगणना करने के लिए रामनगर इलाके में पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित कर्मचारी ओम प्रकाश तिवारी नामक व्यक्ति के घर पहुंचा और उन जनगणना संबंधी सवाल पूछने लगा। सवाल पूछने पर ओम प्रकाश तिवारी भड़क गया और उसने रामकृष्ण साहू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में जनगणना कर्मचारी रामकृष्ण साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद पीड़ित रामनगर चौकी पहुंचा और आरोपी ओम प्रकाश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ओम प्रकाश तिवारी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
श्योपुर में कोटवार के साथ मारपीट
वहीं दूसरा मामल मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले चिलवानी थाने के देवरी गांव से सामने आया है। यहां जनगणना करने के लिए गए कोटवार पर जानलेवा हमला किया गया है। 6 से ज्यादा लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sourav Ganguly on West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP जीतेगी या TMC? नतीजे से पहले सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा?
- Chennai Airport News: चलती फ्लाइट में युवक ने कर दी ऐसी हरकत, क्रू मेंबर्स समेत 231 यात्रियों की अटक गई सांसे, जानें क्या हुआ ऐसा
- Sunil Narine 200 IPL Wickets: सुनील नरेन ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Facebook


