Vinesh Phogat Latest Video: ‘मेरे साथ भी हुआ था यौन उत्पीड़न’.. इस मशहूर खिलाड़ी ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो जारी कर कही ये बात

Vinesh Phogat Latest Video: विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है और अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Vinesh Phogat Latest Video: ‘मेरे साथ भी हुआ था यौन उत्पीड़न’.. इस मशहूर खिलाड़ी ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो जारी कर कही ये बात

Vinesh Phogat Latest Video/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 3, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: May 3, 2026 6:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है।
  • विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाया है।
  • विनेश फोगाट ने अपना एक वीडियो जारी किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

Vinesh Phogat Latest Video: नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली विनेश फोगाट एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है और अपनी चुप्पी तोड़ी है। पहलवान विनेश फोगाट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि, वह उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

विनेश फोगाट ने जारी किया वीडियो

विनेश फोगाट ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, वह अब तक अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं, (Vinesh Phogat Latest Video) क्योंकि मामला अभी अदालत में लंबित है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने की बात करते हैं। मौजूदा हालात खासतौर पर उनकी वापसी में आ रही बाधाओं ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

Vinesh Phogat Latest Video:  विनेश फोगाट ने सीधे तौर पर डब्ल्यूएफआई पर सवाल उठाए। विनेश का आरोप है कि, 2026 एशियन गेम्स से पहले होने वाले ट्रायल्स को जानबूझकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित किया जा रहा है, जो बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता एक निजी कॉलेज में कराई जा रही है, जिससे निष्पक्ष चयन की संभावना बेहद कम हो जाती है।

विनेश ने फिर लगाए बृजभूषण सिंह पर आरोप

Vinesh Phogat Latest Video: विनेश फोगाट ने आगे कहा कि, ‘मैं खुद उन छह पीड़ितों में से एक हूं, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी और जिनकी गवाही अभी चल रही है। (Vinesh Phogat Latest Video) ऐसे माहौल में किसी खिलाड़ी के लिए पूरी क्षमता से प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल है।’ विनेश ने यह भी आरोप लगाया कि भले ही बृजभूषण शरण सिंह अब आधिकारिक पद पर नहीं हैं, लेकिन संघ के कामकाज पर उनका प्रभाव अब भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मैचों में रेफरी कौन होगा और किसे कितने अंक मिलेंगे, इन सब पर उनके करीबी लोगों का असर हो सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा विवाद 2023 में सुर्ख़ियों में आया था। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे शीर्ष पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक धरना दिया था। उस दौरान खिलाड़ियों के साथ पुलिस की कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना झेली थी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति तक ने इस मामले पर चिंता जताई थी।

आरोपों से बृजभूषण ने किया इनकार

Vinesh Phogat Latest Video:  हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने लगातार इन आरोपों से इनकार किया है। एक मामले में उन्हें राहत भी मिली, लेकिन विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों से जुड़े केस में यौन उत्पीड़न और पीछा करने जैसे गंभीर आरोपों पर सुनवाई अब भी जारी है।

वापसी की तैयारी कर रही विनेश

करीब 18 महीने के ब्रेक के बाद विनेश फोगाट वापसी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे माहौल में गोंडा जाकर मुकाबला करना उनके लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कठिन होगा। विनेश के इस खुलासे ने एक बार फिर भारतीय खेल तंत्र, खिलाड़ियों की सुरक्षा और कुश्ती संघ की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नजरें इस बात पर हैं कि सरकार और खेल मंत्रालय पूरे मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.