Sourav Ganguly on West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP जीतेगी या TMC? नतीजे से पहले सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा?

Sourav Ganguly on West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP जीतेगी या TMC? नतीजे से पहले सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा?

Sourav Ganguly on West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP जीतेगी या TMC? नतीजे से पहले सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा?

Sourav Ganguly on West Bengal Election Result/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 3, 2026 / 07:35 pm IST
Published Date: May 3, 2026 7:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल में 4 मई को ईवीएम और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी
  • सौरव गांगुली ने कहा कि चुनाव नतीजे पूरी तरह अनिश्चित हैं
  • उनके बयान “मां दुर्गा भी नहीं बता सकतीं” ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

Sourav Ganguly on West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे कल आएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच कल 77 मतगणना केन्‍द्रों पर वोटों की गिनती जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केन्‍द्रों पर सभी तैयारी पूरी हो गई है। पहले, डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स वोटिंग मशीनों के मतों की गिनती होगी।

सीएम ममता या पीएम मोदी? बंगाल चुनाव में किसे मिलेगी जीत? इस सवाल पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly on West Bengal Election Result) ने चुनावी नतीजों से सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि नतीजे क्या होंगे, यह न तो ममता दीदी जानती हैं और न ही मोदी जी। उन्होंने कहा इसका जवाब तो स्वयं मां दुर्गा भी नहीं दे सकतीं। गांगुली के इस बयान ने बंगाल में सियासी हलचल पैदा कर दी है।

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly on West Bengal Election Result) ने कहा कि, 4 मई सोमवार को ईवीएम नहीं खुलती तब तक कुछ भी कहना असंभव है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इस चुनाव का नतीजा क्या होगा, यह स्वयं मां दुर्गा भी नहीं बता सकतीं। सौरव गांगुली ने साफ तौर पर कहा कि जीत-हार के बारे में न तो ममता बनर्जी कुछ बता सकती हैं और न ही नरेंद्र मोदी।

 

इन्हे भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.