Chennai Airport News: चलती फ्लाइट में युवक ने कर दी ऐसी हरकत, क्रू मेंबर्स समेत 231 यात्रियों की अटक गई सांसे, जानें क्या हुआ ऐसा
Chennai Airport News: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री ने टैक्सींग के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया।
Chennai Airport News/Image Credit: X Handle
- चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री ने टैक्सींग के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया।
- इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।
- इस घटना के बारे में खबर मिलते ही पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया।
Chennai Airport News: चेन्नई: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री ने टैक्सींग के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया। इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दरअसल, एयर अरेबिया की एक फ्लाइट 231 यात्रियों को लेकर रविवार सुबह शारजाह से चेन्नई पहुंची थी। इस दौरान जब विमान टैक्सीवे पर चल रहा था, यानी रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले रास्ते पर, तभी एक 34 वर्षीय युवक जो विमान में सवार था उसने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया।
सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को किया गिरफ्तार
Chennai Airport News: इस घटना के बारे में खबर मिलते ही पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी। (Chennai Airport News) सूचना मिलते ही सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान, बम डिस्पोजल एक्सपर्ट्स और सशस्त्र अधिकारी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।
पायलट ने इस घटना को लेकर अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सुरक्षा कर्मी विमान में चढ़े। सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को गिरफ्तार किया और हिरासत में ले लिया। अधिकारियों द्वारा यात्री से पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है।
विमान में इमरजेंसी एग्जिट के लिए होते हैं विशेष दरवाजे
Chennai Airport News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विमान में इमरजेंसी एग्जिट के लिए ऐसे विशेष दरवाजे होते हैं, जिनका उपयोग केवल आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित (Chennai Airport News) और तेजी से बाहर निकालने के लिए किया जाता है। इनका बिना वजह इस्तेमाल करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे गंभीर समस्या और खतरा भी पैदा हो सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sunil Narine 200 IPL Wickets: सुनील नरेन ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
- Vinesh Phogat Latest Video: ‘मेरे साथ भी हुआ था यौन उत्पीड़न’.. इस मशहूर खिलाड़ी ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो जारी कर कही ये बात
- West Bengal Election Result 2026: ‘लीक हो रही काउंटिंग ड्यूटी की जानकारी’… मतगणना से पहले भाजपा के इस नेता का बड़ा आरोप, सोशल मीडिया पर साझा किया ये सबूत

Facebook


