West Bengal Election Result 2026: ‘लीक हो रही काउंटिंग ड्यूटी की जानकारी’… मतगणना से पहले भाजपा के इस नेता का बड़ा आरोप, सोशल मीडिया पर साझा किया ये सबूत

'लीक हो रही काउंटिंग ड्यूटी की जानकारी'... मतगणना से पहले भाजपा के इस नेता का बड़ा आरोप, West Bengal Votes Counting

West Bengal Election Result 2026: ‘लीक हो रही काउंटिंग ड्यूटी की जानकारी’… मतगणना से पहले भाजपा के इस नेता का बड़ा आरोप, सोशल मीडिया पर साझा किया ये सबूत
Modified Date: May 3, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: May 3, 2026 6:22 pm IST

कोलकाताः West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में मतगणना को लेकर अब महज कुछ घंटे शेष है, लेकिन इससे पहले वहां की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर कई बातों को लेकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच अब भाजपा के सीनियर नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी अपनी ड्यूटी, लोकेशन और पद की जानकारी अपने विभागीय संगठनों और एसोसिएशन को शेयर कर रहे हैं। सुवेंदु ने X पर पोस्ट कर वॉट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।

West Bengal Election Result 2026:  भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने X पर पोस्ट कर कहा कि काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी अपनी ड्यूटी, लोकेशन और पद की जानकारी अपने विभागीय संगठनों और एसोसिएशन को शेयर कर रहे हैं। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि एक स्प्रेडशीट और लिस्ट भी सर्कुलेट हो रही हैं। इसमें अधिकारी अपनी इलेक्शन ड्यूटी की जानकारी और काउंटिंग में उनकी भूमिका भर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे ये खतरे हो सकते हैंः-

  • अनुचित प्रभाव का खतरा- किसी अधिकारी की तैनाती की जानकारी राजनीतिक झुकाव वाले संगठन या यूनियन को मिलने पर उस पर अनावश्यक दबाव और डराने-धमकाने की आशंका बढ़ जाती है।
  • निष्पक्षता पर खतरा- काउंटिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता अधिकारियों की तैनाती की गोपनीयता पर निर्भर करती है। इस गोपनीयता में कमी आने से परिणामों की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।
  • दबाव की रणनीति- इस तरह का डेटा इकट्ठा करना अधिकारियों पर दबाव बनाने का तरीका हो सकता है, ताकि वे काउंटिंग के दौरान सत्ताधारी पक्ष के पक्ष में काम करें।

TMC ने लगाए ये गंभीर आरोप

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट से एक दिन पहले काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ। TMC कार्यकर्ताओं का आरोप है कि BJP के झंडे वाली कार को बिना जांच स्ट्रॉन्गरूम परिसर में एंट्री दी गई। इधर, चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। काउंटिंग 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।