CG BJP President Kiran Singh Deo Health Update: सड़क हादसे के बाद ऐसी हो गई है बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव की हालत, सीएम साय ने मुलाकात कर जाना हाल / Image: AI Generated
रायपुर: CG BJP President Kiran Singh Deo Health Update मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
CG BJP President Kiran Singh Deo Health Update बता दें कि 29 जुलाई को किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार में उनके साथ पीएसओ मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में सवार थे।
फिलहाल किरण सिंह देव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो बेड रेस्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और जल्द ही छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं। वहीं, सीएम साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात कर जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
ये भी पढ़ें