रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 95.65 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 95.65 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 09:57 AM IST

मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 95.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की चुनौती से भारत के लिए कमजोर डॉलर का असर कम हो रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.69 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 95.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती बढ़त गंवाकर एक पैसे की गिरावट के साथ 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत टूटकर 98.74 पर आ गया। यह मई के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 25.97 अंक टूटकर 77,506.51 अंक पर जबकि निफ्टी 5.75 अंक की गिरावट के साथ 24,223.10 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.23 प्रतिशत टूटकर 93.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 583.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका