Bilaspur News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की इस लापरवाही से गई जान, गांव में मातम

Ads

Bilaspur News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की इस लापरवाही से गई जान, गांव में मातम

Bilaspur News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की इस लापरवाही से गई जान, गांव में मातम /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
  • एक भाई को डूबता देख दूसरे भाई ने बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके
  • ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बिलासपुर Bilaspur News: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां लापरवाही ने दो बच्चों की जान ले ली। चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दीपू पैकरा और 14 वर्षीय चींटू पैकरा (Two Children Died in Pond) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा? (Bilaspur Two Brothers Drowned)

Bilaspur News जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों को साथ लेकर गांव के तालाब गए थे। बच्चों को किनारे छोड़कर वह कुछ दूरी पर मोबाइल फोन पर बातचीत करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान छोटा बेटा चींटू पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बड़ा भाई दीपू भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया और दोनों डूब गए।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत (Bilaspur Latest News)

Bilaspur Talab Drowning Incident ग्रामीणों ने गोता लगाकर तत्काल दोनों बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पहले पचपेड़ी और फिर गंभीर हालत में मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैऔर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि तालाब में डूबने से मासूमों की मौत का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

ये भी पढ़ें

बिलासपुर में दो भाइयों की मौत कैसे हुई?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों सगे भाइयों की गांव के तालाब में डूबने से मौत हुई।

यह दर्दनाक घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव की बताई जा रही है।

मृतक बच्चों की उम्र कितनी थी?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की उम्र 7 वर्ष और 14 वर्ष बताई गई है।

बच्चों को अस्पताल कहां ले जाया गया था?

दोनों बच्चों को पहले पचपेड़ी और बाद में गंभीर हालत में मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या पुलिस मामले की जांच कर रही है?

हां, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।