CG Board 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक कर जानें अपना परिणाम
CG Board 12th Result 2023 results.cg.nic.in
रायपुर: results.cg.nic.in , CG Board 10th-12th Result 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CG Board 10th-12th Result 2023 आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की थीं। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 02 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। जिसका परिणाम आज जारी हो गया है।
मोबाइल पर 4 स्टेप्स में चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट:
- स्टेप 1- रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2- अब रिजल्ट्स 2023 टैब पर क्लिक करें।
- स्टेप 3- इसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट या 12वीं कक्षा रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
- स्टेप 4- अब नया पेज खुलेगा।
- स्टेप 5- जिसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरकर सबमिट करें।
- सबमिट बटन प्रेस करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Facebook


