Upcoming IPO: कमाई का बड़ा मौका बस आने ही वाला है! अगले हफ्ते खुलेंगे ये IPO, एक का GMP 34 रुपये, जानिए क्यों हर कोई कर रहा इंतजार!

Upcoming IPO: अगले हफ्ते हॉराइजन रिक्लेम का नया IPO खुलने जा रहा है। जबकि पिछले सप्ताह के चार IPO अभी भी निवेश के लिए खुले हैं। इस खबर में इनके प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और मौजूदा सब्सक्रिप्शन की जानकारी दी गई है। जिससे निवेशक सही निर्णय ले सकते हैं।

Upcoming IPO: कमाई का बड़ा मौका बस आने ही वाला है! अगले हफ्ते खुलेंगे ये IPO, एक का GMP 34 रुपये, जानिए क्यों हर कोई कर रहा इंतजार!

(Upcoming IPO/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 7, 2026 / 12:03 pm IST
Published Date: June 7, 2026 12:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते Horizon Reclaim IPO खुलने जा रहा है।
  • 4 मौजूदा IPO अभी भी निवेश के लिए खुले हुए हैं।
  • Vahh Chemicals IPO सबसे ज्यादा 6.48 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

नई दिल्ली: Upcoming IPO News: अगले हफ्ते बाजार में एक नया IPO आने वाला है। हॉराइजन रिक्लेम का SME IPO 12 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO का लॉट साइज 1200 शेयरों का है यानी निवेशक कम से कम 1200 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य पर है। हालांकि, यह लिस्टिंग तक बदल सकता है।

UHM Vacation IPO में निवेश का मौका जारी

UHM Vacation IPO अभी निवेश के लिए खुला हुआ है। यह SME IPO 4 जून को खुला था और 8 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 157 से 166 रुपये प्रति शेयर है जबकि लॉट साइज 800 शेयरों का है। यह IPO अब तक 0.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसका GMP वर्तमान में लगभग 34 रुपये चल रहा है। जो निवेशकों की हल्की रुचि दिखाता है।

Hexagon Nutrition IPO में अच्छी सब्सक्रिप्शन

Hexagon Nutrition का मेनबोर्ड IPO 5 जून को खुला था और 9 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 42 से 45 रुपये प्रति शेयर है। इसमें 333 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। यह IPO अब तक 1.65 गुना सब्सक्राइब हो चुका है जो मजबूत मांग को दर्शाता है। इसका GMP लगभग 6.5 रुपये पर चल रहा है।

Vahh Chemicals IPO में भारी सब्सक्रिप्शन

Vahh Chemicals का SME IPO 4 जून को खुला था और 8 जून को बंद होगा। इसका प्राइस 60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 2000 शेयरों का है। यह IPO अब तक 6.48 गुना सब्सक्राइब हो चुका है जो बहुत मजबूत निवेश रुचि दिखाता है। इसका GMP फिलहाल लगभग 11 रुपये पर बना हुआ है।

Genxai Analytics IPO की स्थिति

Genxai Analytics का SME IPO 5 जून को खुला था और 9 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 110 से 116 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 2400 शेयरों का है। यह IPO अब तक 0.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसका GMP लगभग 3 रुपये चल रहा है जो अभी धीमी मांग को दर्शाता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।