BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Municipal Election Congress Final List: कांग्रेस की लिस्ट भी आज-कल में.. रायपुर हेडक्वार्टर में जारी बैठक ख़त्म, सभी निगम-पलिका के लिए सिंगल नाम तैयार

नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, …

CG Municipal Election Congress Final List

CG Municipal Election Congress Final List

satya prakash
Published: 24 Jan 2025 | 10:24 pmModified: 24 Jan 2025 | 10:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. रायपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठक खत्म
  2. राजीव भवन में नामों को शार्टलिस्ट करने आज भी हुई बैठक
  3. रायपुर के बाहर भी पैनल वाले नामों को किया गया शार्टलिस्ट

CG Municipal Election Congress Final List : रायपुर: प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक का समापन हुआ। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर गहन विचार-विमर्श किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक की कमान संभाली। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए योग्य प्रत्याशियों का चयन करना था। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने विभिन्न वार्डों से प्राप्त सुझावों और नामों पर चर्चा की।

Read More: Chhattisagrh Naxalites Latest News: : सरेंडर करो या फिर सीधे ढेर!.. बीजापुर में 14 नक्सली गिरफ्तार, नारायणपुर में 9 ने डाले पुलिस के सामने हथियार

कांग्रेस महापौर-अध्यक्ष-पार्षदों की सूची

बैठक के दौरान रायपुर के अधिकांश वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए। साथ ही रायपुर के बाहर के क्षेत्रों से प्राप्त पैनल में शामिल नामों पर भी ध्यान दिया गया। इस बैठक से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। पार्टी हर स्तर पर चुनावी रणनीतियों को मजबूत करने में जुटी हुई है। पूरी सम्भावना है कि 26 जनवरी तक कांग्रेस भी सभी निकायों के लिए सूची जारी कर देगी।

भाजपा शनिवार को जारी करेगी सूची

CG Municipal Election Congress Final List : टिकट वितरण की खबरों के बीच सभी की नजरें मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर टिकी हुई हैं। हालांकि, अब तक किसी भी निगम, पालिका और पंचायत के लिए दोनों ही दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है।ट की मांग की है। सभी निगमों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

पार्टी की कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक के बाद यह तय हुआ है कि महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची कल जारी की जाएगी। कंकारी के मुताबिक़ निकाय और पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में चुनावी तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और अजय जामवाल ने बैठक का नेतृत्व किया। साथ ही, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी बैठक में मौजूद रहे।

CG Municipal Election Congress Final List : बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। इस बार के नगरीय निकाय चुनाव भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। प्रत्याशियों की सूची के जारी होने के बाद राजनीतिक समीकरण और अधिक स्पष्ट हो जाएंगे।

AAP ने जारी किया लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए कई निगम और पालिकाओं के लिए महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का नाम जारी कर दिया है। इनमें मुख्यरूप से जगदलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी का नाम शामिल है। इसी तरह कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया गया है। यह पूरी लिस्ट आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया है।

कब है नगरीय निकाय के चुनाव

छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीते सोमवार को निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही बताया गया कि, 24 फरवरी तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।

Read More: Recruitment exams postponed in CG: छत्तीसगढ़ के युवाओं को चुनावी झटका.. निकाय इलेक्शन के चलते स्थगित हुई विभागीय परीक्षाएं, आदेश जारी..

CG Municipal Election Congress Final List : नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए मतदान होंगे जबकि परिणाम 15 फरवरी को सामने आएंगे। इसके बाद पंचायती चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Municipal Election Congress Final List, Congress' marathon meeting on candidate selection ends in Raipur

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm