CG Teacher Vacancy 2026 Notification: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जून तक आवेदन के लिए मिलेगा मौका, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

CG Teacher Vacancy 2026 Notification: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जून तक आवेदन के लिए मिलेगा मौका, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

CG Teacher Vacancy 2026 Notification: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जून तक आवेदन के लिए मिलेगा मौका, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

CG Teacher Vacancy 2026 Notification: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जून तक आवेदन के लिए मिलेगा मौका, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती / Image: AI Generated

Modified Date: June 13, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: June 13, 2026 9:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
  • 21 जून तक आवेदन के लिए मिलेगा मौका
  • अभ्यर्थियों को ऑनलाइन करना होगा आवेदन

जगदलपुर: CG Teacher Vacancy 2026 Notification जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अतिथि शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय धुरगुड़ा जगदलपुर में 30 जून 2026 को प्रातः 09 बजे से संध्या 07 बजे तक वाक इन इंटरव्यू आयोजित की जाएगी। इस साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी https://forms.gle/3vFDv53ah8TDnD4X8 लिंक पर गूगल फार्म के माध्यम से आगामी 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

अतिथि शिक्षकों की भर्ती

CG Teacher Vacancy 2026 Notification आवेदन करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी का अवलोकन उक्त लिंक पर किया जा सकता है।

10000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मंत्री ने बताया कि व्यापमं अपनी तैयारियां कर रहा है और जारी शेड्यूल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

5000 पदों पर होगी संविदा शिक्षकों की भर्ती

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में करीब 5 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। पिछले वर्ष भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन मार्च में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान कई शिकायतें और आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एक केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। मंत्री के अनुसार परीक्षा प्रणाली को इतना आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाएगा कि अभ्यर्थी दिन में परीक्षा देंगे और उसी दिन शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक 5 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी।

16 जून से खुलेंगे स्कूल?

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 5 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती के बाद 5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। इस तरह शिक्षा विभाग में कुल 10 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने की संभावित तारीख को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होगा। यदि अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहती है तो 16 जून से खुलने वाले स्कूलों की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षक भर्ती को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग हर रविवार को किसी न किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"