CG BJP Mayor Candidates: पूर्व सांसद लड़ेंगे महापौर का चुनाव!.. इस नगर निगम से मिल सकता है मौक़ा, खुद भी कहा ‘पार्टी करेगी आखिरी फैसला’..
गरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए मतदान होंगे जबकि परिणाम 15 फरवरी को …
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : अम्बिकापुर: अम्बिकापुर में इस बार नगर निगम चुनाव बेहद रोमांचक होने की संभावना है। महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस की ओर से जहां दो बार महापौर रह चुके डॉ. अजय तिर्की का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा से पूर्व सांसद और विधायक कमलभान सिंह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
डॉ. अजय तिर्की, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र की जनता के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं, अपनी प्राथमिकताओं में ट्रांसपोर्ट नगर और गोल बाजार के विकास को शामिल कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। डॉ. तिर्की का कहना है कि कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी का हाईकमान करेगा, लेकिन वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : दूसरी ओर, भाजपा से कमलभान सिंह का नाम चर्चाओं में है। उन्होंने विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा का अनुभव साझा करते हुए कहा है कि वे महापौर के रूप में शहर के विकास को नई दिशा देना चाहते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो 1 साल के भीतर शहर का ऐसा विकास करेंगे, जो पिछले 10 वर्षों में नहीं हो सका। हालांकि, उनके प्रत्याशी बनने का अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने से मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। जनता को यह निर्णय लेना है कि वे किसे अम्बिकापुर का महापौर बनाएंगे। इस चुनाव का परिणाम 15 फरवरी को घोषित होगा, जिससे यह तय होगा कि जनता ने किसे अपने शहर की बागडोर सौंपी है।
अंबिकापुर नगर निगम का जातीय समीकरण
अंबिकापुर नगर निगम में जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं। निगम बनने के बाद से ही मेयर का पद ईसाई समाज के नेताओं के पास रहा है। पहले भाजपा के प्रबोध मिंज ने दो बार इस पद पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की लगातार दो कार्यकाल से मेयर पद पर हैं। यह दर्शाता है कि ईसाई समाज के मतदाताओं का नगर निगम चुनाव में अहम योगदान है।
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : अंबिकापुर में ईसाई आदिवासी समाज के लोगों की संख्या अधिक है, लेकिन ओबीसी मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। आमतौर पर जिस जाति के मतदाता एकजुट होकर मतदान करते हैं, वही उम्मीदवार जीत दर्ज करता है।
मुस्लिम बाहुल्य वार्डों का प्रभाव
अंबिकापुर नगर निगम के पांच वार्ड मुस्लिम बाहुल्य हैं। इन वार्डों के अलावा आसपास के चार वार्डों में कांग्रेस नेता शफी अहमद का काफी प्रभाव है। इन क्षेत्रों में उनके समर्थित पार्षद प्रत्याशी लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं।
पिछले चुनाव की स्थिति
पिछले नगर निगम चुनाव में अंबिकापुर के 48 वार्डों में से कांग्रेस ने 27 वार्डों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने 20 और एक वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा किया था। कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को महापौर पद के लिए चुना गया था, (Ambikapur Nagar Nigam Mayor Candidate Name) जहां उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को नौ वोटों से हराया था। उस चुनाव में डॉ. तिर्की को 28, जबकि मिंज को 19 वोट मिले थे। एक वोट अवैध घोषित हुआ था।
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : पिछले चुनाव में अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों के लिए 137 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 1,13,766 मतदाता थे, जिनमें 56,661 पुरुष, 57,109 महिलाएं और 6 अन्य शामिल थे। नगर पंचायत लखनपुर के 14 वार्डों में 4,594 और सीतापुर के 15 वार्डों में 6,276 मतदाता पंजीकृत थे। अब देखना यह होगा कि इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों के चयन और जातीय समीकरण किसकी जीत सुनिश्चित करते हैं।
कब है नगरीय निकाय और पंचायती राज के चुनाव?
छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीते सोमवार को निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही बताया गया कि, 24 फरवरी तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।
Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name : नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए मतदान होंगे जबकि परिणाम 15 फरवरी को सामने आएंगे। इसके बाद पंचायती चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: अम्बिकापुर नगर निगम चुनाव 11 फरवरी 2025 को होंगे और परिणाम 15 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Ambikapur Nagar nigam BJP Mayor Candidates Name
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm