BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Municipal Election List: तैयार रहें दावेदार.. कल जारी होगी BJP की सबसे बड़ी लिस्ट, महापौर-पार्षद की उम्मीदवारी से साफ़ हो जाएगी तस्वीर

नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, …

Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List

Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List

satya prakash
Published: 24 Jan 2025 | 7:49 pmModified: 24 Jan 2025 | 7:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. BJP महापौर-पार्षद प्रत्याशी की सूची फाइनल
  2. राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और अजय जामवाल ने ली बैठक

Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List : रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। सभी की नजरें मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर टिकी हुई हैं। हालांकि, अब तक किसी भी निगम, पालिका और पंचायत के लिए दोनों ही दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है।

भाजपा महापौर-अध्यक्ष-पार्षदों की सूची

Read More: Chhattisagrh Naxalites Latest News: : सरेंडर करो या फिर सीधे ढेर!.. बीजापुर में 14 नक्सली गिरफ्तार, नारायणपुर में 9 ने डाले पुलिस के सामने हथियार

राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। बड़े नेता समन्वय बनाने और टिकट वितरण को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। इस बार बड़ी संख्या में दावेदारों ने पार्टी से टिकट की मांग की है। सभी निगमों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

भाजपा की सूची पर सबकी नजरें

Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List : भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टी की कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक के बाद यह तय हुआ है कि महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची कल जारी की जाएगी। कंकारी के मुताबिक़ निकाय और पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में चुनावी तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और अजय जामवाल ने बैठक का नेतृत्व किया। साथ ही, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। इस बार के नगरीय निकाय चुनाव भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। प्रत्याशियों की सूची के जारी होने के बाद राजनीतिक समीकरण और अधिक स्पष्ट हो जाएंगे।

AAP ने जारी किया लिस्ट

Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List : आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए कई निगम और पालिकाओं के लिए महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का नाम जारी कर दिया है। इनमें मुख्यरूप से जगदलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी का नाम शामिल है। इसी तरह कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया गया है। यह पूरी लिस्ट आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया है।

कब है नगरीय निकाय के चुनाव

छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीते सोमवार को निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही बताया गया कि, 24 फरवरी तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।

Read More: Recruitment exams postponed in CG: छत्तीसगढ़ के युवाओं को चुनावी झटका.. निकाय इलेक्शन के चलते स्थगित हुई विभागीय परीक्षाएं, आदेश जारी..

Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List : नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए मतदान होंगे जबकि परिणाम 15 फरवरी को सामने आएंगे। इसके बाद पंचायती चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 को होंगे और परिणाम 15 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Municipal Election BJP Final List, The biggest list will be released on Saturday 25 January

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm