BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Nagariya Nikay Election: भाजपा के सांसद-विधायकों को पार्टी की दो टूक.. ‘बीवी-बच्चे और रिश्तेदारों के लिए न मांगे टिकट’.. इस मापदंड से होगा उम्मीदवारों का चयन

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी रणनीति में जुट गई हैं।जहां भाजपा जीतने योग्य प्रत्याशियों की तलाश में है, …

Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates

Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates

satya prakash
Published: 10 Jan 2025 | 5:55 pmModified: 10 Jan 2025 | 5:55 pm

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने 14 नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों में जीत सुनिश्चित करने के लिए गुप्त सर्वेक्षण शुरू किया है। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates) इस सर्वेक्षण का उद्देश्य है, जीतने योग्य प्रत्याशियों की पहचान करना है।

Read More: Sukma Naxal Attack: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, IED एक्सपर्ट महेश कोरसा समेत तीन इनामी नक्सलियों को किया ढेर 

पार्टी हाई कमान की सख्त हिदायत

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सांसदों, विधायकों, और वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिवारजनों-पत्नी, बच्चों, या अन्य रिश्तेदारों के लिए टिकट की मांग न करें। इसके बजाय, उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के मजबूत और योग्य प्रत्याशियों के नाम प्रस्तावित करें।

आठ सदस्यीय चुनाव समिति का गठन

चुनाव प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए भाजपा ने एक आठ सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates) इसके अलावा, वरिष्ठ नेता अनुराग सिंहदेव को घोषणा पत्र और आरोप पत्र समिति का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज झा को सहसंयोजक बनाया गया है।

रायपुर में महापौर पद के दावेदार

रायपुर में महापौर पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा साहू, वरिष्ठ पार्षद सरिता वर्मा और सरिता दुबे ने अपनी दावेदारी पेश की है। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates) ये सभी प्रत्याशी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क में हैं और अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं।

भाजपा का फोकस: जीतने योग्य प्रत्याशी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी पार्टी केवल जीतने योग्य प्रत्याशियों को टिकट देगी। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates) उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी दावेदारी कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय जीत की संभावना के आधार पर ही होगा।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले चुनावों के खराब अनुभवों के कारण काफी समय तक चुनाव से बचने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद मजबूरी में भाजपा को चुनावी प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी।

शुक्ला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब देखने वाली बात यह होगी कि परिवारजनों को टिकट न दिलवा पाने वाले भाजपा नेता, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए कितनी ईमानदारी से काम करते हैं।

Read Also: Today News and LIVE Update 10 January 2025 : मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, हितग्राहियों को सौंपे PM जनमन आवास की चाबी 

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी रणनीति में जुट गई हैं। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates) जहां भाजपा जीतने योग्य प्रत्याशियों की तलाश में है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा की तैयारियों को लेकर सवाल उठाए हैं। आगामी चुनावों में दोनों दलों की रणनीति और प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Nagariya Nikay Election BJP Candidates, BJP busy in selecting candidates

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm