BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Nikay Election 2025: “क्या महापौर डंडा और बंदूक़ लेकर चौक पर खड़ा रहेगा?”.. कांग्रेस ने पूछे तंज भरे सवाल, भाजपा ने किया है ये बड़ा दावा

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे जनता के मुद्दों पर केंद्रित रहकर चुनाव …

CG Nikay Election 2025: “क्या महापौर डंडा और बंदूक़ लेकर चौक पर खड़ा रहेगा?”.. कांग्रेस ने पूछे तंज भरे सवाल, भाजपा ने किया है ये बड़ा दावा
satya prakash
Published: 23 Jan 2025 | 8:12 pmModified: 23 Jan 2025 | 8:37 pm

Chhattisgarh Nikay Election BJP-Congres War : रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस बात के संकेत दिए हैं कि पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची 25 जनवरी को जारी की जा सकती है।

Read More : Durg Police Action Plan: निकाय चुनाव के लिए पुलिस हुई मुस्तैद, चेकिंग पॉइंट और गुंडे बदमाशों पर रहेगी पैनी नजर

दरअसल 25 जनवरी को कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे, जहां निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

बीजेपी पर तीखा हमला

Chhattisgarh Nikay Election BJP-Congres War : घोषणा पत्र समिति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी अपराध मुक्त शहर बनाने की बात कर रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर पा रही कि महापौर बनने से कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी। कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। क्या महापौर डंडा और बंदूक लेकर चौक पर खड़ा रहेगा?” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह कर रही है और राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विफल रही है।

प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा

दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस की चयन समितियों की बैठकों में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। जिला मुख्यालयों में बैठकें आयोजित की गई हैं, जहां कई वार्डों के पार्षदों के नामों पर आम सहमति बन चुकी है। नगर पंचायतों के लिए भी सिंगल नाम तय करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां पैनल आएंगे, उन पर अंतिम निर्णय प्रदेश चुनाव समिति द्वारा लिया जाएगा।

Read Also: CG Nikay Election Candidate List: इंतज़ार ख़त्म!.. कल आएगी भाजपा-कांग्रेस की पहली लिस्ट, पर महापौर के नाम पर अटक गया मामला

घोषणा पत्र समिति की बैठक

Chhattisgarh Nikay Election BJP-Congres War : कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक भी 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के आगामी एजेंडे और वादों को अंतिम रूप दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे जनता के मुद्दों पर केंद्रित रहकर चुनाव लड़ेंगे और विपक्ष की नीतियों को उजागर करेंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुसार, प्रत्याशियों की पहली सूची 25 जनवरी 2025 को जारी की जा सकती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Nikay Election BJP-Congres War, The war of words between political parties intensified

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm