Chhattisgarh Panchayat Election 2025: माता, पिता और उनकी बेटियां.. एक ही परिवार के 4 लोग चुनावी मैदान में, छोटी बेटी पंच, तो बड़ी जिपं के लिए आजमा रही किस्मत
आरंग क्षेत्र में 6 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 134 सरपंच और 1,402 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। यहां 20 सेक्टरों में 406 मतदान केंद्र बनाए …
Chhattisgarh Panchayat Election 2025 Voting Live Updates
- छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के पहले चरण में 57 लाख ग्रामीण मतदाता करेंगे मतदान।
- रायपुर जिले के अभनपुर और आरंग में चुनावी मतदान, 9,873 मतदान केंद्रों पर वोटिंग।
- गौरेला में एक ही परिवार के चार सदस्य आजमा रहे है पंचायत चुनाव में किस्मत
Chhattisgarh Panchayat Election 2025 Voting Live Updates: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: आज गौरेला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ही परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार दिखे। सेमरा भदौरा की रहने वाली गजमति भानू, जो पूर्व सरपंच हैं, इस बार फिर सरपंच पद पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उनके पति अमर भानू जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी बड़ी बेटी शोभा भानू पंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं, जबकि छोटी बेटी सुचिता भानू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से चुनाव लड़ रही हैं।
चार सदस्य, एक मतदान केंद्र: परिवार में चुनावी माहौल
आज जब मतदान की शुरुआत हुई, ये चारों प्रत्याशी एक ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं से संपर्क करते हुए दिखाई दिए। जहां गजमति भानू, अमर भानू और शोभा भानू के चुनाव आज ही हो रहे थे, वहीं सुचिता भानू के क्षेत्र में मतदान 20 फरवरी को होगा। इस पूरे परिवार का चुनावी अभियान चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि एक ही परिवार के चार सदस्य एक साथ चुनावी दंगल में उतरे हैं। इन सभी के आत्मविश्वास और उत्साह को देख मतदाता भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
Chhattisgarh Panchayat Election 2025 Voting Live Updates: इस परिवार का चुनावी नजारा गौरेला में राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि कितनो को या फिर क्या सभी को इस चुनाव में कामयाबी मिल पाती या नहीं।
आज से शुरु हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी के बाद अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में यह चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण के तहत 17 फरवरी 2025 को राज्य के 53 विकासखंडों में वोटिंग की जा रही है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3 बजे तक चलेगी। यह चुनाव पारंपरिक बैलट पेपर पद्धति से पूरा किया जाएगा।
पहले चरण में लाखों मतदाता करेंगे मतदान
Chhattisgarh Panchayat Election 2025 Voting Live Updates: आज पहले चरण में लगभग 57 लाख ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश भर में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
रायपुर जिले में मतदान
राजधानी रायपुर के अंतर्गत आने वाले आरंग और अभनपुर क्षेत्र में भी आज मतदान हो रहा है। अभनपुर में 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 88 सरपंच और 88 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस क्षेत्र में कुल 14 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें 291 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Chhattisgarh Panchayat Election 2025 Voting Live Updates: आरंग क्षेत्र में 6 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 134 सरपंच और 1,402 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। यहां 20 सेक्टरों में 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
कहां-कहां आज मतदान
Read Also: IPL Match 2025: लखनऊ में फिर मचेगी आईपीएल की धूम, घरेलू मैदान पर सात मुकाबले खेलेगी लखनऊ सुपरजाइंट्स
देखें पूरी लिस्ट

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पहले चरण में लगभग 57 लाख ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Panchayat Election 2025 Voting Live Updates, Four members from the same family are contesting the elections
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm