सवाल आपका है

Earthquake in Delhi NCR: सुबह-सुबह भूकंप के झटको से हिली राजधानी दिल्ली.. नींद खुली तो सड़कों पर भागने लगे लोग..

Earthquake in Delhi NCR Latest Updates: नई दिल्ली: सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप सुबह 5:37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। हालाँकि, भूकंप की गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी, लेकिन झटके काफी तेज महसूस हुए।

Read More: IPL Match 2025: लखनऊ में फिर मचेगी आईपीएल की धूम, घरेलू मैदान पर सात मुकाबले खेलेगी लखनऊ सुपरजाइंट्स 

घरों से बाहर भागे लोग

तेज झटकों के कारण कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, जिसके चलते हल्की तीव्रता के बावजूद प्रभाव अधिक महसूस किया गया। नींद में सो रहे लोग अचानक झटकों से जाग गए और घबराहट में सड़कों पर दौड़ते नजर आए। हालाँकि, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन लोग काफी डरे हुए हैं।

Read Also: #SarkarOnIBC24: महाकुंभ की जिद.. भगदड़ में जिंदगी मिस, 18 लोगों की मौत पर सियासत

नई दिल्ली में भूकम्प के तेज झटके

Earthquake in Delhi NCR Latest Updates: सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराने के बजाय सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Exit mobile version