Chhattisgarh Recruitment Exam Result Cancelled: छत्तीसगढ़ के युवाओं को झटका!.. इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और चयन सूची कैंसिल, 3 महीने पहले जारी हुआ था परिणाम..
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को नियमों के विपरीत मानते हुए परीक्षा परिणाम और चयन सूची रद्द कर दी है। अदालत ने कहा कि इंटरव्यू बोर्ड का गठन नियमानुसार नहीं हुआ था। इसके साथ ही राज्य सरकार को पूरी भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से नियमों के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Chhattisgarh Recruitment Exam Result Cancelled / Photo Creadit: IBC24 File
- हाईकोर्ट ने सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती प्रक्रिया रद्द की।
- परीक्षा परिणाम और चयन सूची दोनों निरस्त किए गए।
- राज्य सरकार को नई भर्ती प्रक्रिया कराने के निर्देश।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सरकार को सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम और चयन सूची रद्द कर दी है। (Chhattisgarh Recruitment Exam Result Cancelled) अदालत ने 30 अप्रैल 2025 को जारी परीक्षा परिणाम और 19 मई 2025 को जारी चयन सूची को निरस्त करते हुए राज्य सरकार को पूरी भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Bilaspur High Court Latest News : कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक़ शुरू होंगे भर्ती प्रक्रिया
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि भर्ती प्रक्रिया में 5 सदस्यीय इंटरव्यू बोर्ड का गठन नियमों के विपरीत किया गया था। इसी आधार पर अदालत ने भर्ती प्रक्रिया को अवैध मानते हुए परिणाम और चयन सूची दोनों को रद्द कर दिया। (Chhattisgarh Recruitment Exam Result Cancelled) अब राज्य सरकार को कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नियमों का पालन करते हुए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

Facebook


