BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Zila Panchayat Election: शुरू हुआ जिला पंचायतों का दांव-पेंच.. कांग्रेस ने उषा को बनाया उम्मीदवार तो BJP भी तलाश रही चेहरा

दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सीनियर पार्षद संजय कोहले को चुना गया है। सभी कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। संजय कोहले …

Chhattisgarh Zila Panchayat Election

Chhattisgarh Zila Panchayat Election

satya prakash
Published: 02 Mar 2025 | 11:28 pmModified: 02 Mar 2025 | 11:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने उषा सोने को बनाया प्रत्याशी
  2. दुर्ग नगर निगम में संजय कोहले बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस पार्षदों की सर्वसम्मति
  3. जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को चाहिए 7 वोट, रणनीति तेज

Chhattisgarh Zila Panchayat Election: दुर्ग: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब 5 मार्च को होने वाले दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने उषा सोने को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में संजय कोहले को चुना गया है। इस चयन प्रक्रिया के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुबोध हरितवाल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया था।

Read More: IAS Mohammad Suleman VRS: वरिष्ठ IAS अफसर मोहम्मद सुलेमान ने लिया VRS.. सरकार ने स्वीकारा, 13 मार्च को औपचारिक रिटायरमेंट

आज राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस की विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रदेश महासचिव एवं पर्यवेक्षक सुबोध हरितवाल की उपस्थिति रही। इन बैठकों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उषा सोने के नाम को अंतिम रूप दिया गया। उषा सोने क्षेत्र क्रमांक 3 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।

Chhattisgarh Zila Panchayat Election: गौरतलब है कि दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस बार पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल दो सीटों में से एक पर भाजपा और दूसरी पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कुल 12 सदस्यों वाली जिला पंचायत में भाजपा के 6, कांग्रेस के 5 और 1 निर्दलीय सदस्य चुने गए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए 7 वोटों की आवश्यकता होगी। कांग्रेस पर्यवेक्षक सुबोध हरितवाल का दावा है कि सभी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अपने पक्ष में करने में सफल रहेगी।

Read More: Asaduddin Owaisi on Mughals: 'मुस्लिम शासन के दौरान सिर्फ 80 मंदिर ही नष्ट किये गये'.. ओवैसी बोले, 'मेरा मुगलों से कोई लेना-देना नहीं'..

इसी बीच, दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सीनियर पार्षद संजय कोहले को चुना गया है। सभी कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। संजय कोहले छह बार पार्षद रह चुके हैं और उन्हें अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, विजयंत पटेल को उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपनी जीत सुनिश्चित कर पाती है या नहीं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कांग्रेस ने उषा सोने को दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Zila Panchayat Election, Congress made Usha Sone its candidate from Durg

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm