Karnataka Election 2023 : बढ़ रही उम्मीदवारों की चिंता, भाजपा ने अब तक नहीं जारी की सूची, दो दिन बाद शुरू होगा नामांकन
Karnataka Election 2023 : भाजपा ने अब तक अपनी पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है। भाजपा आज कैंडिडेट की लिस्ट जारी करने वाली थी, लेकिन कुछ
karnataka assembly election 2023
बेंगलुरु: Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं भाजपा ने अब तक अपनी पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है। भाजपा आज कैंडिडेट की लिस्ट जारी करने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से भाजपा ने लिस्ट जारी नहीं की। इसके बाद अब उम्मीदवारों का इंतजार और भी लंबा हो गया। बीते दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार शाम तक बीजेपी की लिस्ट जारी हो जाएगी। लेकिन देर सोमवार शाम काफी इंतजार के बाद भी ऐसा नहीं हुआ।
13 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन
Karnataka Election 2023 : आने वाली 10 मई को होने वाले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए बीजेपी आलाकमान लगातार तीन दिनों से बैठक पर बैठक कर रहा है। इसके बावजूद भी सोमवार को भी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी। 13 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने का समय शुरू हो रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट अब मंगलवार या बुधवार को आ सकती है। हालांकि बीजेपी की लिस्ट अब तक जारी न होने के पीछे राजनीतिक चर्चाओं के बीच कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि येदियुरप्पा अपने बेटे के लिए टिकट चाह रहे हैं। कल की मीटिंग में आलाकमान से मिलने के बाद येदियुरप्पा बेंगलुरु लौट चुके हैं।
यह भी पढ़ें : बाइकर्स का होश उड़ा देगी नई सुजुकी हायाबुसा, लुक देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बयान से मची बीजेपी में हलचल
Karnataka Election 2023 : बीते दिन कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बयान से बीजेपी में हलचल मच गई। दरअसल टिकट बंटवारे से पहले ही येदियुरप्पा ने यह बयान दिया था कि कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इसके बाद से पार्टी के भीतर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे कि अगर यह बयान येदियुरप्पा की ओर से आया है तो वाकई इसे कमतर नहीं आंका जा सकता है। क्योंकि बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में येदियुरप्पा को खासा अहमियत दी है। यही वजह है कि पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने येदियुरप्पा को खासा तवज्जो दी है। बीजेपी को यह बात बखूबी पता है कि कर्नाटक की सियासत में येदियुरप्पा का कद क्या है?
नड्डा और येदियुरप्पा के बीच हुई दो बार बैठक
Karnataka Election 2023 : बीते सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ट नेताओं के साथ दो दौर की बैठक की। जहां इस बीच सीएम बसवराज बोम्मई, कर्नाटक चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, राज्य बीजेपी प्रमुख नलिन कुमार कटील और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और नड्डा की अलग से भी प्राइवेट मुलाकात हुई। सूत्रों ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में 140 और सोमवार को अन्य 40 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगी थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक जारी होने वाली पहली सूची में कम से कम 170-180 उम्मीदवार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Cabinet meeting : शिवराज की कैबिनेट बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
येदियुरप्पा और बोम्मई ने दिए अलग-अलग बयान
Karnataka Election 2023 : पूर्व सीएम येदियुरप्पा का कहना था कि केंद्रीय चुनाव समिति की 9 अप्रैल को हुई बैठक में सभी सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। आज फिर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ सीटों पर और स्पष्टीकरण लेने के लिए मुझे फोन किया। मैंने अपनी राय दे दी है। येदियुरप्पा ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, ‘पूरी संभावना है कि पहली सूची कल तक आ जाएगी।’ लेकिन बोम्मई ने कहा कि पहली सूची की घोषणा बुधवार तक के लिए टल सकती है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर मची खींचतान की खबरों को खारिज करते हुए बोम्मई ने कहा, ‘पहली सूची सोमवार शाम तक घोषित होनी थी।’
उम्मीदवारों की सूची जारी करने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा : कांग्रेस
Karnataka Election 2023 : कांग्रेस ने समय सीमा पर अलग-अलग बताए जाने पर येदियुरप्पा और सीएम बोम्मई पर कटाक्ष किया। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा ‘अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए संघर्ष कर रही पार्टी चुनाव का सामना कैसे करेगी?’ कहा जाता है कि बीजेपी आलाकमान ने पहले के सर्वे में अलग-अलग नतीजों के चलते 15-20 सीटों पर नए सिरे से सर्वेक्षण का आदेश दिया था। इसके साथ ही बीजेपी में कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार पर भी बहस जारी है। इनमें खासकर ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 75 साल से ऊपर हैं। इसके साथ ही वे एक मजबूत सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे हैं।

Facebook


