CNG Price Hike News: आम जनता को महंगाई का एक और झटका, पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े CNG के दाम, नई कीमत जानें यहां

CNG Price Hike News: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

CNG Price Hike News: आम जनता को महंगाई का एक और झटका, पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े CNG के दाम, नई कीमत जानें यहां

CNG Price Hike News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 26, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: May 26, 2026 9:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
  • दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG की कीमतों में 2 रुपए प्रतिकिलों की बढ़ोतरी की गई है।
  • पट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG की कीमतों में भी उछाल आया है।

CNG Price Hike News: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में मंगलवार को दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। यह दो सप्ताह से भी कम समय में चौथा मौका है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के अनुसार, सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। यह कंपनी दिल्ली और आसपास के शहरों में वाहनों को सीएनजी और घरों तथा उद्योगों के लिए पाइप लाइन वाली गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराती है।

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

CNG Price Hike News:  हालांकि, घरेलू रसोई में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पीएनजी की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। सीएनजी की कीमतों में 15 मई से लेकर यह चौथी बार बढ़ोतरी हुई है और इस अवधि से लेकर अब तक इसमें कुल छह रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हो चुकी है। (CNG Price Hike News) इससे पहले 23 मई को एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी और 15 मई को कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। साथ ही 18 मई को सीएनजी एक रुपये और महंगी हुई थी।

हाल ही में बढ़ाए गए थे पेट्रोल के दाम

CNG Price Hike News: मुंबई में सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हैं, जहां 14 मई को दरों में अंतिम संशोधन किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब सरकारी स्वामित्व वाली ईंधन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर देरी से डालना शुरू किया है। (CNG Price Hike News) कंपनियों ने चार बार में पेट्रोल की कीमत में कुल 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.53 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें विभिन्न राज्यों में मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सीएनजी की कीमत

CNG Price Hike News:  आईजीएल के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 91.70 रुपए प्रति किलोग्राम होगी, जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 88.12 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई है। दिल्ली में पीएनजी की कीमत 49.59 रुपए प्रति घन मीटर पर स्थिर बनी हुई है। मुंबई में पीएनजी की कीमत 51.50 रुपए प्रति घन मीटर है। (CNG Price Hike News) ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बाद सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी। घरेलू रसोई के लिए पीएनजी की दरें अपरिवर्तित रखी गईं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.