Cockroach Janata Party Updates: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा अपडेट.. इस बात के विरोध में संस्थापक अभिजीत दीपके पहुंचा कोर्ट, जानें कब होगी सुनवाई
Cockroach Janata Party Updates: कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
Cockroach Janata Party Updates || Image- Live Law File
- कॉकरोच जनता पार्टी मामले में 29 मई को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
- संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का आरोप लगाया।
- पार्टी की वेबसाइट बंद और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा किया गया।
नई दिल्ली: महज कुछ ही दिनों में भारत समेत दुनिया भर के सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (Cockroach Janata Party Updates) दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय में आने वाले 29 मई को एक अहम सुनवाई होने वाली है। यह मामला ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपक की तरफ से दायर याचिका से जुड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर उनकी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने का आरोप लगाया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
यह मामला जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की अदालत में लिस्टेड है। अभिजीत दीपके ने अदालत में कहा है कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर उनकी पार्टी के X (पहले ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।
सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का आरोप
दीपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया, जिससे वे उसका एक्सेस खो बैठे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हुआ और पार्टी का बैकअप सोशल मीडिया अकाउंट भी हटा दिया गया। (Cockroach Janata Party Updates) उन्होंने अपने निजी X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “कॉकरोच जनता पार्टी पर कार्रवाई की जा रही है। इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया, मेरा निजी इंस्टाग्राम भी हैक हुआ, ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया।”
वेबसाइट बंद करने का भी आरोप
अभिजीत दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी की वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को “तानाशाही रवैया” बताया है। बता दें कि, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन पॉलिटिकल ग्रुप है, जो मीम्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और सार्वजनिक मुद्दों पर टिप्पणी करता रहा है। यह संगठन खासतौर पर युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
लाखों लोगों के जुड़ने का दावा
दीपके का दावा है कि इस डिजिटल अभियान से करीब 10 लाख लोग जुड़े थे। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 6 लाख लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले एक ऑनलाइन अभियान का समर्थन किया था। (Cockroach Janata Party Updates) यह मांग कथित NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर उठाई गई थी। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस आंदोलन से जुड़े अकाउंट्स को चुन-चुनकर निशाना बनाया।
Abhijeet Dipke Moves Delhi High Court Against Blocking Of Cockroach Janta Party’s X Account#CockroachJanataParty @abhijeet_dipke #DelhiHighCourthttps://t.co/J7pQmxcnB0
— Live Law (@LiveLawIndia) May 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप से पूर्व मांडविया ने कहा, ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश जारी
उप्र: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार
क्या बीजिंग दुनिया का ‘नया केंद्र’ है? चीन सुर्खियों में बना हुआ है पर उसके प्रभाव भी सीमित
बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल, मोदी के नेतृत्व को सराहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया, भारत-चीन सीमा जाएंगी
महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी

Facebook


