BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Nikay Congress Ticket Formula: कांग्रेस में टिकट वितरण का फार्मूला.. पहले ब्लॉक-जिला स्तर पर मंथन.. सहमति नहीं बनने पर उठाया जायेगा ये कदम, आप भी पढ़ें..

वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल है, और कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा। दीपक बैज ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार …

Congress on Nikay-Panchayat Candidate List

Congress on Nikay-Panchayat Candidate List

satya prakash
Published: 20 Jan 2025 | 6:54 pmModified: 20 Jan 2025 | 6:54 pm

Congress on Nikay-Panchayat Candidate List : रायपुर: कांग्रेस ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी में प्रत्याशियों के नाम पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में टिकट वितरण के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि, सहमति बनने पर एकल नाम पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) को भेजा जाएगा। जहां सहमति नहीं बन पाएगी, वहां नामों का पैनल तैयार कर भेजा जाएगा।

Read More: CG Swachhta Didi Mandey Increased: छग की स्वच्छता दीदियों को अब हर महीने 8 हजार रुपये मानदेय.. आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले सरकार ने की बड़ी घोषणाएं, आप भी पढ़ें

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव एस.ए. सम्पत कुमार, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी विधायकों ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों के चयन की रणनीति और अन्य चुनावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Congress on Nikay-Panchayat Candidate List : बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के प्रभारी और पर्यवेक्षक वार्ड स्तर पर बैठकें कर रहे हैं और कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

दीपक बैज ने इस दौरान चुनाव परिणामों की घोषणा को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम एक साथ घोषित किए गए हैं और आचार संहिता भी एक साथ लागू हुई है। ऐसे में चुनाव परिणामों की घोषणा अलग-अलग तिथियों पर करना उचित नहीं है। निकाय चुनावों के परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे, जबकि पंचायत चुनावों के परिणाम 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे। उन्होंने कहा कि जब अन्य राज्यों में चुनाव परिणाम एक साथ घोषित किए जाते हैं, तो छत्तीसगढ़ में ऐसा क्यों नहीं हो सकता? 9 दिनों का इंतजार करना कोई बड़ी बात नहीं है।

Read Also: Chirmiri me Nagar Panchayat Chunav Kab Hoga? चिरमिरी में नगर पंचायत चुनाव कब होगा? कहीं चूक न जाए मौका, याद कर लें मतदान की तारीख

Congress on Nikay-Panchayat Candidate List : उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत दर्ज की थी। वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल है, और कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा। दीपक बैज ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सलाह लेकर कोर्ट का रुख भी किया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे, जबकि पंचायत चुनावों के परिणाम 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress on Nikay-Panchayat Candidate List, PCC chief raised serious questions on the dates of results

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm