CG Assembly Election 2023: पहले चरण के 223 में से 26 उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मामले, किस पार्टी में कितने दागी जानें यहां

Ads

CG Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमा रहे 223 उम्मीदवारों में से 26 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की

  •  
  • Publish Date - October 28, 2023 / 05:04 PM IST,
    Updated On - October 28, 2023 / 05:04 PM IST

CG Assembly Election 2023

रायपुर : CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। वहीं चुनाव से पहले प्रत्याशियों पर दर्ज आपराधिक मामलो की जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमा रहे 223 उम्मीदवारों में से 26 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। इनमें से 16 गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Lormi Assembly Election: इस विधानसभा सीट में एक ही पार्टी के दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, मचा बवाल

ADR ने जारी की रिपोर्ट

CG Assembly Election 2023: उम्मीदवारों के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने और धमकी देने जैसे मामले भी दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 (12 फीसदी) उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में और शेष निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा।

इन पार्टियों के उम्मीदवारों पर दर्ज है मामले

CG Assembly Election 2023: ADR रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी दल भाजपा के 20 उम्मीदवारों में से पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। वहीं, सत्ताधारी दल कांग्रेस के 20 में से दो, आम आदमी पार्टी के 10 में से चार उम्मीदवार और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 में से तीन उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच कांकेर, चित्रकोट, खैरागढ़, पंडरिया और कवर्धा ऐसे हैं, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

यह भी पढ़ें : CG Vidhan Sabha Chunav 2023: कर्जमाफी के बाद सीएम भूपेश ने की एक और बड़ी घोषणा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात 

इन उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामले

CG Assembly Election 2023: रिपोर्ट के अनुसार, जिन भाजपा उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, उनमें विजय शर्मा (कवर्धा), विक्रांत सिंह (खैरागढ़), विनायक गोयल (चित्रकोट-एसटी), आशाराम नेताम (कांकेर-एसटी) और सोयम मुक्का (सुकमा-एसटी) शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से शंकर ध्रुवा (कांकेर-एसटी) और नीलू चंद्रवंशी (पंडरिया), आम आदमी पार्टी से नरेंद्र भवानी (जगदलपुर), कोमल हुपेंडी (भानुप्रतापपुर), बोमधा मंडावी (चित्रकोट) और खड़गराज सिंह (कवर्धा) तथा जेसीसी (जे) से रवि चंद्रवंशी (पंडरिया), लकी मंगल नेताम (खैरागढ़) और सोनसाय कश्यप (बस्तर) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp