Lormi Assembly Election: इस विधानसभा सीट में एक ही पार्टी के दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, मचा बवाल

Ads

Lormi Assembly Election: बात इतनी ही होती तो कोई बात नहीं थी। मनीष त्रिपाठी के नामांकन जमा करने के दौरान जेसीसीजे के केंद्रीय चुनाव कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलक राम देवांगन खुद मौजूद थे। जिसके बाद से लोरमी की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है।

  •  
  • Publish Date - October 28, 2023 / 04:43 PM IST,
    Updated On - October 28, 2023 / 04:45 PM IST

Lormi Assembly Election

Lormi Assembly Election: लोरमी। लोरमी विधानसभा सीट में जेसीसीजे में ही बवाल मच गया है। नामांकन के दौरान जोगी कांग्रेस भी दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। जेसीसीजे ने लोरमी विधानसभा सीट से कांग्रेस से जोगी कांग्रेस में आए सागर सिंह बैस को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं लंबे समय से इस सीट पर तैयारी कर रहे जेसीसीजे के विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन जमा कर दिया है। बात इतनी ही होती तो कोई बात नहीं थी। मनीष त्रिपाठी के नामांकन जमा करने के दौरान जेसीसीजे के केंद्रीय चुनाव कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलक राम देवांगन खुद मौजूद थे। जिसके बाद से लोरमी की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है।

read more:  CM भूपेश ने रख दिया रविशंकर प्रसाद की दुखती रग पर हाथ! बोले- मोदी ने पद से क्यों हटाया बताएं? रमन सिंह को उल्टा लटकाने की जरूरत

पार्टी की ओर से बी फार्म जारी

ऐसा बताया जा रहा है कि जेसीसीजे का एक धड़ा जिसमें खुद तिलक राम देवांगन शामिल हैं, मनीष त्रिपाठी को लोरमी से प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में हैं। जिसके चलते पहले ही उन्हें पार्टी की ओर से बी फार्म जारी कर दिया गया था। बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के जोगी कांग्रेस ज्वाइन करने पर उन्हें प्रत्याशी बना दिया गया। वहीं जब इस मामले में लोरमी विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा मैंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी के अध्यक्ष तिलक राम देवांगन खुद मौजूद थे। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि अभी भी हाई कमान के पास अपना फैसला बदलने को लेकर वक्त है।वहीं इस मामले पर जब जेसीसीजे से प्रत्याशी बनाए गए सागर सिंह से पूछा गया तो वो ऐसी किसी जानकारी से साफ तौर पर इंकार कर रहे हैं।

read more: राम मंदिर के चुनावी होर्डिंग पर रार, कांग्रेस ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

बता दें कि सा​गर सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष थे जो कि कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर जेसीसीजे में शामिल हो गए थे, जिसके बाद कांग्रेस को भी यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब जेसीसीजे में ही आपस में घमासान हो गया है।