फिर सजेगा मध्यप्रदेश की ब्रिलियंट बेटियों का मंच, जिलों की टॉपर 57 छात्राओं और संभाग टॉपर 12 लड़कों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, देखें 12 अगस्त को सिर्फ IBC24 पर

IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में जिलों में टॉप करने वाली बेटियों को जो कि एमपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। उन्हे आईबीसी-24 की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

फिर सजेगा मध्यप्रदेश की ब्रिलियंट बेटियों का मंच, जिलों की टॉपर 57 छात्राओं और संभाग टॉपर 12 लड़कों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, देखें 12 अगस्त को सिर्फ IBC24 पर
Modified Date: August 11, 2023 / 11:14 pm IST
Published Date: August 11, 2023 11:10 pm IST

IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2023 :

भोपाल। प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल आईबीसी-24 की ओर से स्थापित स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप सम्मान इस वर्ष 12 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों दी जाएगी। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में जिलों में टॉप करने वाली बेटियों को जो कि एमपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। उन्हे आईबीसी-24 की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

आईबीसी 24 के सीओओ विवेक पारख ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण बहुत सारी बेटियां अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देती हैं। आईबीसी24 ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश में भी IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप देने की शुरुआत की गई। वहीं आईबीसी 24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने जानकारी दी है कि 12वीं की परीक्षा में टॉपर बेटियों को सम्मान निधि देने की शुरुआत वर्ष 2014 से की गई थी। बाद में संभागों से चयनित छात्रों को भी इसमें शामिल किया गया। 12 अगस्त को भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

बता दें कि सभी जिलों में टॉप करने वाली की 57 लड़कियों और 10 संभागों में टॉप करने वाले 12 लड़कों को इस दौरान सम्मान निधि दी जाएगी। ग्वालियर जिले से इस बार आईबीसी 24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के लिए “कशिश लिखार” ने जगह बनाई है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का मार्गदर्शन भी विद्यार्थियों को मिलेगा। आईबीसी 24 देश का इकलौता मीडिया संस्थान है ,जो इतनी बड़ी राशि इतनी सारी बच्चियों को देता है।

बच्चियों में उत्साह

मध्यप्रदेश के हर जिलों से जिन बेटियों ने अपने-अपने जिलों में टॉप किया है। इन बेटियों ने IBC24.IN से बात करते हुए बताया कि वे उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है उसे आईबीसी-24 की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। यह उनके और समाज के लिए गौरव की बात है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। इस तरह की उपलब्धियों को सम्मान देकर आईबीसी ने हमारा गौरव बढ़ाया है।

IBC24 पर होगा लाइव प्रसारण

इस कार्यक्रम को आप आईबीसी-24 न्यूज चैनल पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही आप इसे हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप IBC24.in पर संबंधित खबरें पढ़ सकते हैं।

read more: ध्वस्त हुए सारे रिकॉर्ड.. सावन में ही 88 लाख शिवभक्तों ने किये काशी वाले बाबा विश्वनाथ के दर्शन

read more:  #SarkarOnIBC24: चुनावी साल में सियासत को शहादत का सहारा.. दिल्ली से लेकर रायपुर तक लग रहे नेताओं के मेले.. देखें “सरकार”


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com