International Yoga Day 2024: योग दिवस पर अमेरिका में दिखा उत्साह, महिलाओं ने सेंट्रल पार्क में किया योग, देखें तस्वीरें
योग दिवस पर अमेरिका में दिखा उत्साह, महिलाओं ने सेंट्रल पार्क में किया योग, Enthusiasm shown in America on Yoga Day, women did yoga in Central Park
- हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- दुनिया के कई देशों में नए दिन की शुरूआत हो गई है और वहां से योग की तस्वीरें भी सामने आने लगी है।
- न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित सेंट्रल पार्क में महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र आयोजित किया। स्वामी ब्रह्मनिष्ठानंद ने लोगों को योगाभ्यास करवाया।
- सेंट्रल पार्क में आयोजित योग दिवस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। स्वामी ब्रह्मनिष्ठानंद ने योग साधकों को योग के लाभ और उनकी बारिकियों की जानकारी दी।
- योग दिवस समारोह में महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में पुरुष भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
- अमेरिका से आई तस्वीरों में लोगों की खुशी साफ झलक रही है। वहां के लोगों में भी योग को लेकर जनजागरूकता फैली है। यह भारतीय योग परंपरा के लिए सुखद खबर है कि इसमें विदेशी नागरिकों की सहभागिता बढ़ी है।

Facebook








