Jagmohan Singh Raju Resign: बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, पार्टी से किया ये अनुरोध
Jagmohan Singh Raju Resign: बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, पार्टी से किया ये अनुरोध
Jagmohan Singh Raju Resign | Photo Credit: AI
- जगमोहन सिंह राजू का इस्तीफा
- संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला
- करेंगे शिक्षा, भाषा, नशा और अधिकारों पर काम
नई दिल्ली: Jagmohan Singh Raju Resign पंजाब से बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के सीनियर नेता जगमोहन सिंह राजू ने प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा (Jagmohan Singh Raju Resignation) दे दिया है। साथ ही पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें पार्टी में कोई भी संगठनात्मक पद न दिया जाए क्योंकि उन्होंने राज्य के लिए अत्यंत दीर्घकालिक महत्व के कई मुद्दों पर अपना समय समर्पित करने की इच्छा जताई है।
Jagmohan Singh Raju Resign राजू एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य भाजपा इकाई में महासचिव के पद पर हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। यह घटनाक्रम केवल सिंह ढिल्लों को राज्य भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पंजाब में भाजपा की राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों की संभावित घोषणा से पहले आया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 की शुरुआत में होने वाले हैं। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि वह आगामी चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। संगठन महासचिव मंत्री श्रीनिवासुलु को लिखे पत्र में राजू ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उन्हें पंजाब के उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में पार्टी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पत्र की एक प्रति ढिल्लों को भी भेजी गई है।
उन्होंने कहा, ‘ये वर्ष मेरी राजनीतिक यात्रा के सबसे समृद्ध और सार्थक कालखंडों में से रहे हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ-साथ मैं अमृतसर के पवित्र शहर का दर्जा, पंजाब के युवाओं को शैक्षिक सहायता प्रदान करने, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के शैक्षिक अधिकारों, अनुसूचित जाति और सिखों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, धर्मांतरण से संबंधित मुद्दों, मादक पदार्थों के खतरे और निषेध, पंजाबी भाषा की प्रमुखता और पानी व चंडीगढ़ सहित पंजाब के विरासत संबंधी मुद्दों सहित कई सार्वजनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं।’
उन्होंने इन मुद्दों को ‘पंजाब और राष्ट्र के लिए अत्यधिक दीर्घकालिक महत्व के मुद्दे’ बताते हुए कहा कि वह अपना समय इन और इनसे संबंधित मुद्दों पर विस्तार से देना चाहते हैं। राजू ने कहा, ‘मैं इन और इनसे संबंधित मुद्दों पर व्यापक जनसंपर्क, अनुसंधान, लेखन, कानूनी हस्तक्षेप और जन संपर्क कार्यक्रम चलाने का भी प्रस्ताव करता हूं।’ उन्होंने कहा कि वह कोई भी पूर्णकालिक संगठनात्मक जिम्मेदारी लेना पसंद नहीं करेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 8 June 2026 : आज कुंभ के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें किस समय रहेगा राहुकाल और दिशाशूल
- MP Rajya Sabha Chunav: MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट पर भी भाजपा ने उतारा प्रत्याशी, इस नेता को मिला टिकट
- Vande Bharat: राजधानी में ‘इंडिया ब्लॉक’ की बैठक, मीटिंग से पहले सामने आई नाराजगी, क्या दीदी की वापसी से बदलेगा गठबंधन का समीकरण?

Facebook


