Tata Tiago EV Facelift: बेहतर फीचर्स और दमदार रेंज के साथ आई Tata Tiago EV Facelift, क्या ये EV देगी सबको टक्कर? जानिए चौंकाने वाला सच
Tata Tiago EV Facelift: आमतौर पर नए कार मॉडल की कीमत बढ़ जाती है लेकिन Tata Tiago EV के नए फेसलिफ्ट में ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने इसे पहले जैसी कीमत के आसपास ही पेश किया है। इससे यह इलेक्ट्रिक कार और भी किफायती और ग्राहकों के लिए बैहतर विकल्प बन गई है।
(Tata Tiago EV Facelift/ Image Credit: Tata Motors)
- पेट्रोल-डीजल महंगे होने पर EV की मांग बढ़ी।
- Tiago EV Facelift की कीमत 10 लाख से कम रखी गई।
- नए डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ अपग्रेड।
नई दिल्ली: Tata Tiago EV Facelift Launch: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक कारें एक सस्ता और बेहतर विकल्प साबित हो रही है। हालांकि भारत में किफायती EV मॉडल अभी भी सीमित है। इस सेगमेंट में मुख्य रूप से Tata Motors, MG Motor और Citroen जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें Tata Motors ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने पर लगातार ध्यान दे रही है।
नई Tiago EV की कीमत
आमतौर पर नए मॉडल की कीमत बढ़ जाती है लेकिन Tata Tiago EV Facelift के साथ ऐसा नहीं हुआ है। कंपनी ने इसे अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लगभग पुराने दामों में ही पेश किया है। बड़ी बैटरी पैक वाला टॉप वेरिएंट भी 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। जिससे यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन जाती है।
डिजाइन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
नई Tiago EV का डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाया गया है। फ्रंट लुक को अपडेट किया गया है और केबिन में भी पूरी तरह नया डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें पर्यावरण के अनुकूल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, ऑटो फोल्डिंग मिरर्स और रियर एसी वेंट जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
ड्राइविंग अनुभव और बैटरी परफॉर्मेंस
Tiago EV Facelift का ड्राइविंग अनुभव पहले से बेहतर किया गया है। इसका नया गियर सिलेक्टर और स्टीयरिंग व्हील ज्यादा स्मूद और आरामदायक महसूस होता है। शहर में चलाने के लिए यह कार काफी आसान है क्योंकि इसका कॉम्पैक्ट साइज और हल्का स्टीयरिंग इसे बेहतर बनाते हैं। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर डिलीवरी भी संतुलित है। जिससे नए ड्राइवरों के लिए इसे चलाना आसान हो जाता है।
रेंज और कीमत
इसमें 24 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट लगभग 200 किलोमीटर की रेंज देता है और इस पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी मिलती है। शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से कम है। जबकि टॉप मॉडल करीब 9 लाख रुपये के आसपास है। इस कीमत में ग्राहकों को अच्छा डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट का फायदा मिलता है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा स्पोर्टी परफॉर्मेंस और कुछ छोटे फीचर्स की कमी महसूस हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Upcoming Smartphones in India: टेक मार्केट में आएगा भूचाल! Infinix Smart 20 से Realme P4R 5G तक 3 धांसू फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
- CG Weather Latest Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Silwani Moong Ghotala Raisen : डबल लॉक सिस्टम के बावजूद कैसे पार हो गईं 1760 बोरियाँ ? मालिक और अफसर आमने-सामने, चौकीदार ने खोल दी अंदर की पोल!

Facebook


