आंतरिक सुरक्षा पर बाहरी खतरा! किसकी साजिश, कौन है मददगार?

पिछले कुछ समय से प्रदेश में कुछ ऐसा हो रहा है जो मध्यप्रदेश के मूल मिज़ाज से मेल नहीं खाता...कुछ ऐसी हरकतें हो रही हैं जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के मकसद से की जा रही हैं..

Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: September 1, 2021 11:18 pm IST

भोपाल। External threat to internal security: पिछले कुछ समय से प्रदेश में कुछ ऐसा हो रहा है जो मध्यप्रदेश के मूल मिज़ाज से मेल नहीं खाता…कुछ ऐसी हरकतें हो रही हैं जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के मकसद से की जा रही हैं…इन घटनाओं की पड़ताल में कुछ ऐसे चेहरे सामने आए हैं जो साजिश के सूत्रधार दिखते हैं…और उनके पाकिस्तान से लेकर तालिबान तक संबंध बताए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: अमरिंदर ने स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ‘इनोवेशन मिशन पंजाब’ की शुरुआत की

External threat to internal security : प्रदेश के गृहमंत्री का एक बयान और आशंका जिन लोगों से जुड़ती है…उनके बारे में अब तक की पड़ताल में 2 चेहरे उभरे हैं….अल्तमश और अब्दुल रज्जाक…दसवीं पास लेकिन मंसूबे नापाक और बेहद खतरनाक….बड़ी बात ये कि अल्तमश तकनीक का अच्छा जानकार है और उसी के सहारे नफरत फैलाना चाहता है…वहीं दूसरा चेहरा है जबलपुर के अब्दुल रज्जाक का…8 वीं पास लेकिन दहशत का दूसरा नाम….इसके गिरोह पर करीब 86 केस दर्ज है…जिसके तार दुनिया के कई देशों से जुड़े हैं…पर सबसे अहम सवाल ये कि आखिर ये दोनों मध्यप्रदेश के लिए कैसे बड़ा खतरा बन गए….

ये भी पढ़ें: चिंतन शिविर का बहाना.. रमन पर निशाना, बस्तर की बिसात.. जनता किसके साथ?

दरअसल पुलिस जांच में पता चला है कि रज्जाक के रिश्ते दुबई और साउथ अफ्रीका तक थे…..अल्तमश पाकिस्तान और तालिबान के संपर्क में था….अल्तमश इंदौर में नफरत फैलाने और दंगा भड़काने की साजिश रच रहा था….वो अपने सथियों के साथ हिंदू संगठनों की रैली पर फायरिंग कर शहर का माहौल बिगाड़ने की फिराक में था…इसके लिए उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था जिसके जरिए वो तमाम तरह की हिदायतें देता था…इसी इरादे से उसने यू ट्यूब पर कई भड़काऊ भाषण भी डाउनलोड किए थे…..

वहीं अब्दुल रज्जाक ने अपने काले कारोबार से काफी संपत्ति खड़ी कर ली थी….उसके बेटे सरताज ने भी शहर में दंगा भड़काने की कोशिश भी की थी…पुलिस के पास अब्दुल रज्जाक के डी कंपनी से रिश्तों की जानकारी भी है…पुलिस के मुताबिक रज्जाक की तैयारी भारत छोड़कर दुबई जा बसने की थी…। कुल मिलाकर रज्जाक और अल्तमश दोनों के गुनाहों की फेहरिस्त काफी लंबी है…

ये भी पढ़ें:एनएचपीसी कर्ज सीमा बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि अल्तमश के रिश्ते तालिबान से थे…प्रदेश के मुखिया ये कह चुके हैं कि कुछ असामाजिक तत्व हैं जो साजिशन मध्यप्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं…यानि सत्ता पक्ष ये मानता है कि मामला बेहद गंभीर है…उन पर कड़ी कार्रवाई का दावा भी है…इधऱ, विपक्ष ने इस मु्ददे पर सरकार को कटघऱे में खड़ा करते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा सत्ता में है बावजूद इसके आंतरिक सुरक्षा के खिलाफ साजिश को रोक नहीं पा रहे…।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने माना कि फिरोजाबाद में वायरल व डेंगू बुखार से 41 मौतें हुई हैं

इसके पहले भी मध्यप्रदेश पुलिस ने सिमी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया था…पहले भी कई आतंकी घटनाओं के स्लीपर सेल प्रदेश में पनाह लेना पाए गए हैं…अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो कौन लोग है जो प्रदेश की शांति भंग करना चाहते हैं…क्या प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को बाहरी देशों से मदद पहुंचाकर खतरा बढाया जा रहा है…विदेश में बैठकर आखिर कौन रच रहा है हालात बिगाड़ने की साजिश…क्या अमन के दुश्मनों लिए आसान टार्गेट बन रहा है मध्यप्रदेश…..सियासी आरोपों से परे, इन सवालों के जवाब प्रदेश का हर नागरिक जानना चाहता है…लेकिन साथ ही ये जिम्मेदारी आमजन की भी है कि वो हर संदिग्ध व्यक्ति और घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दे…।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com