Swiss Banks: भारतीय नागरिकों के कुल इतने रुपये विदेशी बैंकों में जमा, वित्त मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

अब लोकसभा में वित्तमंत्री ने इसका जवाब दिया है और बताया हैं कि स्विस बैंक में भारत के लोगों का कुल कितना पैसा जमा है।

Swiss Banks: भारतीय नागरिकों के कुल इतने रुपये विदेशी बैंकों में जमा, वित्त मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
Modified Date: November 28, 2022 / 11:13 pm IST
Published Date: July 26, 2022 8:13 am IST

Swiss Banks: लगातार भारत के कई अमीर व्यक्तियों पर ये आरोप लगते रहे हैं कि उनके पैसे स्विस बैंक में जमा हैं और जितने भी पैसे जमा हैं सभी काली कमाई के पैसे हैं। यानि कि गैर कानूनी तरीके से कमाए गए पैसे। हालांकि कितने पैसे स्विस बैंक में जमा है इसकी जानकारी तो कभी सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई पर अब लोकसभा में वित्तमंत्री ने इसका जवाब दिया है और बताया हैं कि स्विस बैंक में भारत के लोगों का कुल कितना पैसा जमा है। 〈 >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<< 

वित्त मंत्री ने दी जानकारी

वित्त मंत्री ने बताया, ‘भारतीय नागरिकों और कंपनियों द्वारा स्विस बैंकों में कितना धन जमा है, इसका कोई सरकारी अनुमान नहीं है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के धन में वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में बढ़ोत्तरी हुई है। इन मीडिया रिपोर्टो में यह भी उल्लेख मिलता है कि इन जमा राशियों से यह संकेत नहीं मिलता है कि स्विटजरलैंड में कथित तौर पर भारतीयों द्वारा जमा किए गए कालाधन की मात्रा कितनी है.’

यह भी पढ़े : ‘मन करता है राजनीति छोड़ दूं’ इस केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान 

रिपोर्ट में नहीं कोई स्पष्टता

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि इस विषय पर स्विस अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि स्विस नेशनल बैंक (SNB) द्वारा प्रकाशित किये जाने वाले आंकड़ों का भारतीय मीडिया स्विस वित्तीय संस्थानों में भारतीय निवासियों की परिसम्पत्तियों की राशि का विश्वसनीय सूचकों के रूप में नियमित रूप से उल्लेख करता रहता है। यानी इन मीडिया रिपोर्ट में इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया है कि इन आंकड़ों की किस प्रकार से व्याख्या की जाए जिसके कारण गुमराह करने वाले शीर्षक और विश्लेषण सामने आए हैं।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में