IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : IAS ऑफिसर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती है गीता लोधी, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : IAS ऑफिसर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती है गीता लोधी, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : IAS ऑफिसर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती है गीता लोधी, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024

Modified Date: July 18, 2024 / 08:24 pm IST
Published Date: July 18, 2024 8:24 pm IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : भोपालः छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में नरसिंहपुर जिले की छात्रा गीता लोधी भी शामिल है।

 

गीता लोधी ने 12 वीं की परीक्षा में 98% लाकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। गीता लोधी के पिता गोपाल लोधी एक साधारण किसान है और मां गृहणी है। गीता नरसिंहपुर जिले के शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा है जिसने अपने अनुशासित टाईमटेबिल, लगन, मेहनत और स्कूल में मिली शिक्षा के बूते ये मुकाम हासिल किया। गीता ने बताया कि वो मोबाईल पर यूट्यूब में वीडियो देखकर खुद ही पढ़ाई कर लेती थी जो दिल्ली मुंबई बैंगलोर के नामी स्कूलों में दी जाती है। गीता ने बताया कि वो आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है। गीता चाहती है कि वो गांव की बेटियों को आगे बढ़ाने में मदद करें ताकि वो भी अपनी प्रतिभा का लोहा देश दुनिया में मनवा सकें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।