IAS Transfer and New Appointments List: बड़े पैमाने में सीनियर IAS अफसरों का तबादला.. केशव चंद्रा भेजे गए मानवाधिकार आयोग, अर्चना वर्मा को राजभाषा विभाग की कमान, देखें लिस्ट
Senior IAS Transfer and New Appointments List: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के बड़े फेरबदल को मंजूरी दी।
Senior IAS Transfer and New Appointments List || Image- IBC24 NEWS File
- केंद्र ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया।
- शिक्षा, पंचायती राज सहित कई मंत्रालयों में नए सचिव नियुक्त।
- कई अधिकारियों को सचिव स्तर और समकक्ष पदों की जिम्मेदारी मिली।
नई दिल्ली: केंद्र की नियुक्ति समिति ने बड़े पैमाने पर वरिष्ठ IAS अफ़सरों को नए विभागों में नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। इनमें कई सचिव स्तर के अधिकारी शामिल है। (Senior IAS Transfer and New Appointments List) सूची में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी का नाम भी शामिल है जिन्हें शुक्रवार की रात हटा दिया गया था। देखें पूरी सूची..
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
- श्कटिकिथला श्रीनिवास, IAS (गुजरात: 1989)
सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से सचिव, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) नियुक्त। - विनीत जोशी, IAS (मणिपुर: 1992)
सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय से सचिव, पंचायती राज मंत्रालय नियुक्त। यह नियुक्ति श्री विवेक भारद्वाज के 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी। - नरेश पाल गंगवार, IAS (राजस्थान: 1994)
सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय नियुक्त। यह नियुक्ति श्री विनीत जोशी के पंचायती राज मंत्रालय जाने के बाद होगी। - पीयूष गोयल, IAS (नागालैंड: 1994)
सचिव, खान मंत्रालय से सचिव-जनरल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) नियुक्त। उन्हें भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद का दर्जा मिलेगा। - टी. के. अनिल कुमार, IAS (कर्नाटक: 1995)
अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय से सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय नियुक्त। - सुशील कुमार लोहानी, IAS (ओडिशा: 1995)
अतिरिक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय से विशेष कार्याधिकारी (OSD), पशुपालन एवं डेयरी विभाग नियुक्त। उन्हें सचिव स्तर का दर्जा मिलेगा और बाद में वे विभाग के सचिव का कार्यभार संभालेंगे। - अर्चना वर्मा, IAS (असम-मेघालय: 1996)
मिशन निदेशक, राष्ट्रीय जल मिशन को सचिव स्तर का दर्जा देते हुए उसी पद पर नियुक्त किया गया। बाद में वे सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी। - केशव चंद्रा, IAS (AGMUT: 1996)
वर्तमान में खान मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत। उन्हें सचिव-जनरल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) नियुक्त किया गया। - डी. थारा, IAS (गुजरात: 1996)
अतिरिक्त सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से सचिव, पूंजी निवेश विभाग, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नियुक्त। - बी. राजेंद्र, IAS (बिहार: 1996)
वर्तमान में निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA)। उन्हें कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में सचिव नियुक्त किया गया। - चंद्रभूषण कुमार, IAS (AGMUT: 1996)
वर्तमान में कैडर में कार्यरत। उन्हें सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय नियुक्त किया गया। - सतेंद्र सिंह, IAS (झारखंड: 1995)
अतिरिक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय से सचिव, शहरी विकास विभाग, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नियुक्त। - सुचिंद्र मिश्रा, IAS (ओडिशा: 1992)
विशेष सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से सचिव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नियुक्त। उन्हें भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद का दर्जा मिलेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सचिवों को विशेष सचिव के रूप में अपग्रेडेशन भी
इन नियुक्तियों के अतिरिक्त कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई अधिकारियों को व्यक्तिगत आधार पर भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद के साथ विशेष सचिव स्तर पर इन-सीटू अपग्रेडेशन को भी मंजूरी दी है। (Senior IAS Transfer and New Appointments List) नीचे देखें सूची
- मृत्युंजय कुमार नारायण, IAS (उत्तर प्रदेश: 1995)
रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त, गृह मंत्रालय में अपने वर्तमान पद पर ही भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद के साथ कार्य करेंगे। - संतोष कुमार यादव, IAS (उत्तर प्रदेश: 1995)
अध्यक्ष, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अपने वर्तमान पद पर ही भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद के साथ कार्य करेंगे। इसके लिए अध्यक्ष, NHAI के पद को पुनः सचिव स्तर पर बहाल किया गया है। - राजीव सिंह ठाकुर, IAS (राजस्थान: 1995)
नीति आयोग में सलाहकार (Adviser) के पद पर भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद के साथ कार्य करेंगे। - दिलीप कुमार, IAS (पंजाब: 1995)
महानिदेशक (प्रशिक्षण), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में अपने वर्तमान पद पर भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन एवं पद के साथ कार्य करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की
जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली
प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

Facebook


