हनुमान जयंती पर बन रहा बेहद खास योग, इस योग में आज पूजा करने से पूरी होगी मनोकामना

हनुमान जयंती पर बन रहा बेहद खास योग, इस योग में आज पूजा करने से पूरी होगी मनोकामना

luck of these zodiac 5 signs will earn money on Hanuman Jaynti 6 April

Modified Date: November 29, 2022 / 05:07 pm IST
Published Date: April 16, 2022 9:18 am IST

आज हनुमान जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। हनुमान जयंती पर बेहद खास योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हो सकती है। बता दें कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन देश में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ था। इस वजह से मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित है।

यह भी पढ़ें: रामनवमी के शोभायात्रा पर हुई हिंसा को लेकर प्रशासन अलर्ट, हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के लिए दी सशर्त अनुमति

हिंदू पंचाग के अनुसार , हनुमान जयंती पर रवि योग बन रहा है । रवि योग सभी प्रकार के दोषों को दूर करने और कार्यों को सफलता प्रदान करता है। इस खास दिन सुबह से ही रवि योग बन रहा है। ये योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। जिसमें पूजा करने से मनोवांछित फल मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसे के शिकार हुए क​था वाचक प्रदीप मिश्रा, बार पलटी खाकर सड़क किनारे पहुंची उनकी कार

हनुमान जयंती पर हस्त नक्षत्र सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक है। फिर चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। बता दें कि ये दोनों नक्षत्र मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए शुभ हैं ।

 


लेखक के बारे में