Himachal Pradesh Election Result 2022 Live
Himachal Pradesh Election Result 2022 Live : नई दिल्ली। हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 मतगणना हॉल में वोटों की गिनती शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।