#IBC24MindSummit: ‘मोदी-शाह के दौरे से ही ये संकेत मिलता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा हार चुकी है’ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दावा
#IBC24MindSummit: 'मोदी-शाह के दौरे से ही ये संकेत मिलता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा हार चुकी है' गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दावा
IBC24MindSummit
रायपुर। #IBC24MindSummit IBC24 न्यूज अपनी 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश के तमाम बड़े जनप्रतिनिधियों से आपको रूबरू कराने जा रहा है। आज यानि 30 सितंबर 2023 दिन शनिवार को IBC24 द्वारा ‘mind summit’ के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रमुख अरुण साव भी शामिल हुए है। आईबीसी की तरफ से राज्य से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पर सवाल-जवाब जारी है। भाजपा चीफ जहाँ भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर जवाब दे रहे है तो बदली हुई सरकार के कामकाज पर भी चर्चा आकर रहे है।
#IBC24MindSummit IBC24 न्यूज अपनी 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश के तमाम बड़े जनप्रतिनिधियों से आपको रूबरू कराने जा रहा है। आज यानि 30 सितंबर 2023 दिन शनिवार को IBC24 द्वारा ‘mind summit’ के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए है। आईबीसी की तरफ से राज्य से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पर सवाल-जवाब जारी है।
‘संकेत मिलता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा हार चुकी है’
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सांसदों को चुनाव लड़ाने की प्रश्न है। पार्टी का अंधरूनी मामला होता है। हर पार्टी चुनाव जीतना चाहती है। सरकार बनाना चाहती है और उसके लिए वो प्रयास करती है। उस प्रयास के तहत सांसदों को वो चुनाव लड़ाना चाहते हैं तो पार्टी के उनके आंतरिक मामला है। पर ये बात कह सकता हूं कि उनके पास अब उम्मीदवार नहीं है। इसलिए वो सांसदों और मंत्रियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश का आपने उदाहरण दिया। सिनियर सांसद कई बार के मंत्री उनकों चुनाव मैदान में उतारने का मतलब होता है कि वो हार मान चुकी है। रही सवाल बड़े नेताओं का दौरा हमारे संभाग में दौरा चाहे अमित शाह हो या पीएम मोदी हो । छोटा सा राज्य है छत्तीसगढ़ और बढ़े नेताओं के दौरे से ही इस बात का पता चलता है कि वो हार मान चुके हैं। देखें वीडियो गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने और क्या कहा।

Facebook


