फिल्म सुपर 30 के लिए ऋतिक रोशन ने किया खास परफ्यूम का इस्तेमाल

फिल्म सुपर 30 के लिए ऋतिक रोशन ने किया खास परफ्यूम का इस्तेमाल

फिल्म सुपर 30  के लिए ऋतिक रोशन ने किया खास परफ्यूम का इस्तेमाल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:45 am IST
Published Date: March 16, 2019 10:04 am IST

मुंबई। बॉलीवुड के मैचो मैन ऋतिक रोशन परफ़्यूम के बेहद शौकीन है। एक बात जो बहुत कम लोग जानते है कि ऋतिक अपने हर किरदार के लिए अलग परफ़्यूम का चयन करते है। ऋतिक ने अब तक जितने भी फिल्मे की है उनके हर एक किरदार के लिए उन्होंने एक अलग परफ्यूम का इस्तेमाल किया है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ऋतिक हर फिल्म में अपने किरदार के हिसाब से अलग -अलग परफ़्यूम का इस्तेमाल करते है। और यह कारण है कि ऋतिक के पास परफ़्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है।

ऋतिक फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म “सुपर 30” के लिए सुर्खियों में छाए हुए है। फ़िल्म में ऋतिक अपने अब तक के कैरेक्टर से भिन्न भूमिका में अनदेखे नज़र आएंगे और अपने इस अनोखे किरदार के लिए उत्साहित अभिनेता ने बीरेडो नामक परफ़्यूम का इस्तेमाल किया है। ज्ञात हो कि सुपर 30 में ऋतिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।उनके साथ के कलाकारों में मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू भी नज़र आने वाले है। ऋतिक रोशन अभिनीत यह फ़िल्म 26 जुलाई, 2019 को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


लेखक के बारे में