Jabalpur Adhartal News : साल पहले रचाई थी दूसरी शादी, अब बंद कमरे से मिली पत्नी की लाश! पति गायब, मौत की गुत्थी ने सबको चौंकाया

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़े एक किराए के मकान से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। कमरे से बदबू आने पर पुलिस ने ताला तुड़वाया, जहां महिला मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद से उसका पति लापता है, जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी मोड़ ले लिया है।

Jabalpur Adhartal News : साल पहले रचाई थी दूसरी शादी, अब बंद कमरे से मिली पत्नी की लाश! पति गायब, मौत की गुत्थी ने सबको चौंकाया

Jabalpur Adhartal News / Image Source : AI

Modified Date: June 6, 2026 / 12:42 pm IST
Published Date: June 6, 2026 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • कई दिनों से बंद मकान से महिला का शव बरामद।
  • बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना।
  • पति लापता, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच में जुटी।

जबलपुर : Jabalpur Adhartal News :   मध्य प्रदेश के जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। न्यू कंचन नगर इलाके में किराए के मकान से महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जबकि मृतका का पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर में काफी समय से नहीं हो रही थी कोई गतिविधि

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक किराए के मकान में रहने वाली 35 वर्षीय नेहा सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। Jabalpur Women Suspected Death, बताया जा रहा है कि मकान कई दिनों से बंद था और अंदर से कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। कमरे के अंदर से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद मकान का ताला तुड़वाया। कमरे के अंदर नेहा सिंह का शव बरामद हुआ।

नेहा की दूसरी शादी थी

जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह की शादी करीब दो साल पहले कटनी जिले के विजयराघवगढ़ निवासी मयंक सिंह से हुई थी। यह नेहा की दूसरी शादी थी। उसके पहले पति से एक सात वर्षीय बच्चा भी है। पति-पत्नी पिछले कुछ समय से न्यू कंचन नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद से नेहा का पति मयंक सिंह लापता बताया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को उस पर संदेह है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश के साथ-साथ मामले के हर पहलू की गहन जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.