Chhattisgarh Municipal Election Updates: बागियों ने बढ़ाया माथे पर बल!.. भाजपा ने अब तक 129 तो कांग्रेस ने 75 नाराज नेताओं को लगाया पार्टी से ठिकाने, सभी निष्कासित..
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के करीबी लोग टिकट न मिलने पर बागी …
Hundreds of rebel leaders suspended from the party in Chhattisgarh : रायपुर: नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों को उनके ही बागी प्रत्याशियों से कड़ी चुनौती मिल रही है। यही कारण है कि दोनों दलों ने अब बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा ने अब तक 129 और कांग्रेस ने 75 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। इस मुद्दे पर दोनों दल एक-दूसरे पर तंज कसने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 अपडेट
टिकट न मिलने से नाराज हुए बागी उम्मीदवार कांग्रेस और भाजपा दोनों की चुनावी गणित को प्रभावित कर रहे हैं। खासकर राजधानी की कई महत्वपूर्ण सीटें बागियों की वजह से कांग्रेस के लिए खतरे में आ गई हैं। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अंततः दोनों ही दलों ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनहीन नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी। भाजपा ने महासमुंद जिले में सर्वाधिक 29 बागियों को निष्कासित किया है, जबकि कांग्रेस ने बिलासपुर जिले में 47 सहित कुल 75 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है।
Hundreds of rebel leaders suspended from the party in Chhattisgarh : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस में बागी नेताओं की संख्या कम है, फिर भी सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बागियों पर तत्काल कार्रवाई करें। कई बागियों को समझाइश दी गई है, जबकि कुछ ने नामांकन भरने के बावजूद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का साथ देने का भरोसा दिया है।
छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025
इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के करीबी लोग टिकट न मिलने पर बागी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए उन पर कार्रवाई करना आसान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत बागियों पर सख्ती नहीं कर रही, ताकि यदि वे चुनाव जीतते हैं तो बाद में उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सके। लेकिन यह रणनीति कांग्रेस के लिए उलटी पड़ती दिख रही है, क्योंकि कार्रवाई न होने से बागियों का हौसला और बढ़ गया है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा ने अब तक 129 और कांग्रेस ने 75 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर किया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Hundreds of rebel leaders suspended from the party in Chhattisgarh, Action continues
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm