IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : 12वीं टॉपर श्रिया पांडे बोलीं- IAS बनकर छत्तीसगढ़ का करना चाहती हूं सेवा..
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : 12वीं टॉपर श्रिया पांडे बोलीं- IAS बनकर छत्तीसगढ़ का करना चाहती हूं सेवा..
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022: Success Story of 12th Topper Shreya pandey
रायपुर। IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : अपने सामाजिक सरोकारो को निभाते हुए IBC24 समाचार चैनल हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप सम्मान से जिले की टॉपर बेटियों को सम्मानित करता है। इस साल भी IBC24 समाचार चैनल की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। IBC24 की ओर से दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल टॉपर बेटियों को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संभाग के टॉपर बेटों को भी दी जाएगी। धमतरी जिले की श्रिया पांडे ने जिले का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 475 अंक हासिल किया। श्रिया पांडे ने मॉडल इंग्लिश मीडियम हा. से. स्कूल, धमतरी में अपना पढ़ाई पूरी की है।
श्रिया पांडे ने कहा कि “मैंने अपने पापा से वादा किया था कि मैं इस बार जरूर टॉपर बनूंगी। यह वादा पूरा हुआ तो मुझे संतोष मिला। प्रसन्न माता-पिता, प्रसन्न हमारा जीवन।“
पापा करवाते हैं पूजा-पाठ, बेटी श्रिया का दृढ़ संकल्प बनूंगी कलेक्टर
श्रिया पांडे की जुबानी.. मैंने पापा से वादा किया था, देखना टॉप-10 में आऊंगी। आज जब इस मुकाम को हासिल कर लिया है तो मन में खुशी है। पापा को किया वादा निभा पाई इसके लिए खुद की मेहनत और घर वालों के सहयोग को क्रेडिट देती हूं। मैं एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हूं। पापा पूजा-पाठ का काम करते हैं। इसीसे हमारा घर चलता है। मां गृहिणी हैं। संसाधनों की कमी रहना स्वाभाविक है, लेकिन माता-पिता अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ते। मेरे हाथ में पूरे मनोयोग से मेहनत है। इसमें मैं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए अपनी पढ़ाई की नीति ऐसी बनाई कि रोजाना करीब 7 से 8 घंटे तक पढ़ती थी। विषय के साथ हर तरह से खुद को तैयार किया। कोई ऐसा स्टडी कॉर्नर नहीं छोड़ा जहां मैं वीक पड़ूं। हर स्तर पर अपने आपको साबित करना चाहती हूं। मेरे अरमान हैं कि एक दिन आईएएस बनूं और छत्तीसगढ़ में ही सेवाएं दूं। फिलहाल बीकॉम ऑनर्स में इकॉनॉमिक्स की पढ़ाई करूंगी। फिर ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट जाऊंगी। सीए बनने का भी विचार है। इसके लिए पूरा करियर पाथ डिजाइन किया हुआ है। आने वाले दिनों में इसे और अधिक सही ढंग से आगे बढ़ाऊंगी।
आईबीसी-24 एक निष्पक्ष न्यूज चैनल है। इसकी ओर से दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप वास्तव में हम बेटियों का हौसला बढ़ाती है। ऐसे प्रोत्साहन से ही हम लोगों में कुछ कर गुजरने का जज्बा आता है। पापा का नाम रोशन करने की संकल्प है। उनकी ईश्वर के लिए कराई गई पूजा व पाठ का नतीजा है कि मुझे अपनी मेहनत का फल मिल रहा है।

Facebook


