Ayodhya Pawandev Maharaj Case : शादी का सपना दिखाकर रचाई ‘लीला’! मंदिर में फेरे, साथ रहने का दावा और फिर… मशहूर कथावाचक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक पवनदेव जी महाराज पर एक विवाहिता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ayodhya Pawandev Maharaj Case : शादी का सपना दिखाकर रचाई ‘लीला’! मंदिर में फेरे, साथ रहने का दावा और फिर… मशहूर कथावाचक पर  महिला ने लगाए गंभीर आरोप

vAyodhya Pawandev Maharaj Case / Image Source : X


Reported By: Apurva Pathak,
Modified Date: June 8, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: June 8, 2026 1:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कथावाचक पवनदेव जी महाराज पर गंभीर आरोप
  • मंदिर में शादी रचाने और पत्नी की तरह रखने का दावा
  • महिला की शिकायत पर कथावाचक और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज

अयोध्या: Ayodhya Pawandev Maharaj Caseधर्मनगरी अयोध्या से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रसिद्ध कथावाचक पवनदेव जी महाराज पर एक विवाहित महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और सोने-चांदी के जेवर हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर अयोध्या की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने कथावाचक पवनदेव जी महाराज और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

अयोध्या में की शादी

मिली जानकारी के अनुसार, यह गंभीर आरोप बिहार की रहने वाली एक विवाहिता ने लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कथावाचक पवनदेव जी महाराज ने उसे अपनी बातों में फंसाया और फिर अयोध्या के ही एक मंदिर में उसके साथ शादी रचाई। Ayodhya Pawandev Maharaj Case शादी के बाद कथावाचक उसे काफी समय तक अपनी पत्नी की तरह साथ रखता रहा। इस दौरान उसने महिला के कीमती सोने-चांदी के जेवरात भी हड़प लिए।

जाँच में जुटी पुलिस

Pawandev Ji Maharaj Fraud News महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद कथावाचक और उसके परिवार का बर्ताव बदल गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कथावाचक पवनदेव जी महाराज और उनके पिता दोनों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.