Naresh Gianchandani Resigns: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी?
Naresh Gianchandani Resigns: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी?
Naresh Gianchandani Resigns | Photo Credit: AI
- नरेश ज्ञानचंदानी का इस्तीफा
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर नाराजगी
- दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने की अपील
भोपाल: Naresh Gianchandani Resigns आज राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। (Rajya Sabha Election) वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है। (Meenakshi Natarajan Rajya Sabha) जिसके बाद उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया है। इसी बीच हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। इस संबंध में उन्होंन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
Congress Leader Resigns अपने इस्तीफा पत्र में ज्ञानचंदानी ने लिखा कि ‘उन्होंने हमेशा पार्टी हित को सर्वोपरि रखा और कभी किसी पद की मांग नहीं की। इससे पहले भी ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने की मांग की थी। उन्होंने कहा राज्यसभा में ऐसे नेता को भेजा जाना चाहिए जो 2028 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की क्षमता रखता हो।
बता दें कि अब उनके इस्तीफे ने राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गरमाई हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 8 June 2026 : आज कुंभ के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें किस समय रहेगा राहुकाल और दिशाशूल
- MP Rajya Sabha Chunav: MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट पर भी भाजपा ने उतारा प्रत्याशी, इस नेता को मिला टिकट
- Vande Bharat: राजधानी में ‘इंडिया ब्लॉक’ की बैठक, मीटिंग से पहले सामने आई नाराजगी, क्या दीदी की वापसी से बदलेगा गठबंधन का समीकरण?

Facebook


