Dhirendra Shastri Katha Video Viral: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भक्त ने महिला को जमकर पीटा, शरीर पर देवी आने का दावा कर कर रही थी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल
Dhirendra Shastri Katha Video Viral: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भक्त ने महिला को जमकर पीटा, शरीर पर देवी आने का दावा कर कर रही थी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल
- बागेश्वर धाम कथा स्थल का वीडियो वायरल
- महिला द्वारा थप्पड़ मारने के बाद हुआ विवाद
- धीरेंद्र शास्त्री का 'फ्रेंड जिहाद' बयान चर्चा में
बाड़मेर: Dhirendra Shastri Katha Video Viral बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बाड़मेर में कथा पाठ कर रहे हैं। कथा के दौरान यहां आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कथा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। लेकिन इन सब के बीच धीरेंद्र शास्त्री के कथा स्थल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथा सुनने आया एक युवक ने युवती की जमकर धुनाई कर दी। बागेश्वर बाबा के कथा स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान महिला की पिटाई
Dhirendra Shastri Katha Video Viral सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कथा सुनने आई एक महिला पर देवी आ जाती है और इसके बाद महिला झूमने लगती है। झूमते-झूमते महिला ने कथा सुनने आए एक युवक को तमाचा जड़ दिया। झापड़ खाने के बाद युवक भी बौखला गया और उसने भी महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला की पिटाई देख वहां आए लोगों ने दोनों को अलग किया। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
फ्रेंड जिहाद
हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बयान देते हुए कहा है कि भारत में थूक जिहाद, मूत्र जिहाद, लैंड जिहाद, लव जिहाद के बाद एक और जिहाद का ईजाद हुआ है जिसका नाम है फ्रेंड जिहाद।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सूर्य की जो घटना हुई है वो दोस्त जिहाद था। उन्होंने कहा कि गुजरात का दक्षिण गुजरात भी धर्मांतरण और लव जिहाद से बहुत दूषित है। पुरे भारत वर्ष में हम इसके लिए कार्य कर रहे है, इसलिए लगातार धाम को, सनातन को और हम सभी को टारगेट किया जा रहा है। बहुत ही जल्द हम दक्षिण गुजरात में घर वापसी का आयोजन करेंगे।
ये भी पढ़ें
- Ayodhya Pawandev Maharaj Case : शादी का सपना दिखाकर रचाई ‘लीला’! मंदिर में फेरे, साथ रहने का दावा और फिर… मशहूर कथावाचक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप .
- Dhamtari News : अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,4 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग हिरासत में
- Naresh Gianchandani Resigns: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी?

Facebook


