Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरूण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिया झंडा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास, जानें आखिर कितना कमाया इसने?
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरूण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।
(Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection/ Image Credit: varundvn instagram)
- फिल्म ने वर्ल्डवाइड 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
- विदेशों में भी फिल्म ने करीब 6.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- वरुण धवन की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
नई दिल्ली: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Varun Dhawan स्टारर इस रोमांटिक फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बहुत बड़ी ओपनिंग नहीं मिली। लेकिन शुरुआती दिनों में इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा। रिलीज के बाद फिल्म को युवाओं और फैमिली ऑडियंस का अच्छा समर्थन मिलता नजर आ रहा है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दिखी मजबूती
भारत के साथ-साथ विदेशी में भी फिल्म ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी कमाई की है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 33 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। भले ही यह आंकड़ा कुछ लोगों की उम्मीदों से कम माना जा रहा हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक प्रदर्शन किया है।
विदेशों में भी मिला दर्शकों का साथ
फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशों में फिल्म अब तक लगभग 6.3 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। जो यह दर्शाता है कि विदेशी दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर रुचि देखने को मिली है। रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा।
मिले-जुले रिव्यू का असर
फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। कुछ लोगों ने फिल्म की हल्की-फुल्की कहानी और मनोरंजन को पसंद किया। जबकि कुछ दर्शकों को कहानी में ज्यादा नया नहीं लगा। इसके बावजूद फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है और कमाई का आंकड़ा बढ़ा रही है।
डेविड धवन के निर्देशन की आखिरी फिल्म
David Dhawan के निर्देशन में बनी यह आखिरी फिल्म बताई जा रही है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। जिनमें Raja Babu, Coolie No. 1, Biwi No.1 और Partner जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। ऐसे में अगर यह फिल्म सफल रहती है तो यह उनके लंबे और सफल करियर का शानदार समापन साबित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Gas Cylinder Subsidy: रसोई बजट पर फिर पड़ा असर! सिलेंडर पहुंचा 942 रुपये के पार, लेकिन क्या सब्सिडी भी ज्यादा आएगी? जानिए पूरा मामला
- Naresh Gianchandani Resigns: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी?
- Dhamtari News : अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,4 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग हिरासत में

Facebook


